शासकीय हाई स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिवसीय शीत शिविर हुआ संपन्न
अनूपपुर
स्वयं सेवकों के जीवन में राष्ट्रीयता, संस्कारों का प्रगटीकरण, संघ कार्य का विस्तार,दृढीकरण के लिए अनूपपुर जिले के हाई स्कूल बेलिया बड़ी में दो दिवसीय शीत शिविर और गुणात्मक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम स्थानीय आयोजित हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने शारीरिक दक्षता, शौर्य क्रियाकलाप, स्वर गायन, संघ घोष, संघ प्रार्थना, भारत माता वंदना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करता क्या है, इसका काम क्या है शाखा का संचालन, करना व्यक्तित्व का निर्माण करना, संघ के विभिन्न कार्यक्रमों को चलाना। इससे निर्मित होता है, कार्यकर्ता जो देश के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहता है। देश भर में आज संघ की शाखा चलती है। इसमें प्रति दिन 1 घंटा शाखा लगती है। यहां 65 हजार नियमित रूप से रोज शाखाएं जाते हैं। आज 45 हजार स्वयंसेवक बन गए हैं। संघ केवल भारत मैं ही नहीं अपितु विश्वव्यापी हो चुका है। संघ का काम विश्व के 42 देशों में नियमित रूप से चल रहा है। और भारत के बाहर अनेक नामों से संघ की गतिविधि चल रही है। कहीं हिंदू महासभा तो कहीं सनातन संघ के नाम से काम चल रहा है। आज तीन लाख कार्यकर्ताओं की शक्ति है, जो बढ़ती ही जा रही है। और इसी तरह शाखाएं लगती रही है और शिविर के दौरान संघ के लोगों को बताया गया कि एक दिन ऐसा आएगा की देश का हर एक बच्चा देश भक्त बन जाएगा तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
