नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारी करेंगे काम का बहिष्कार, सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के साथ अन्य संघ शुक्रवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 5 जनवरी से आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी काम का बहिष्कार कर भोपाल चले जाएंगे। जिसकी वजह से विद्युत केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का कहा है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन, मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन, विद्युत आउट सोर्स कर्मचारी संगठन, आउट सोर्स परिषद ने संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण और बिजली आउट सोर्स कर्मचारियों के विभागीय संविलयन को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा है लेकिन अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संविदा और आउटसोर्स दोनों वर्गों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण कर्मचारी संगठन के 18 दिसंबर को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में 6 जनवरी 2023 को जेल भरो आंदोलन और 7 जनवरी 2023 से प्रदेश की राजधानी भोपाल में एकत्र हो कर सामूहिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी के रात्रि 12 बजे बाद समस्त संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर देंगे। जिले के बिजली उप केंद्रों एवं वितरण केंद्रों में विद्युत सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की कलेक्टर से गुहार लगाई हैं। अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी कम्पनी प्रशासन एवं मध्य प्रदेश शासन की रहेगी।

अज्ञात वाहन की ठोकर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑपरेटर की मौत


अनूपपुर

30 दिसम्बर 2022 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनूपपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर वर्षों से काम कर रहे 40 वर्षीय दउआ पिता महिपाल चर्मकार निवासी पसला कोतवाली अनूपपुर जो गुरुवार की रात कार्यालय में काम करने बाद अपनी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल एमपी 18MR 5068 से अपने घर ग्राम पसला जा रहे थे तभी एनएच 78 राष्ट्रीय राज्यमार्ग के मैरटोला-पसला के समीप सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए वाली मोटरसाइकिल बुरी तरह सामने से क्षतिग्रस्त हो गई,राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दउआ को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां उपचार दौरान देर रात दउआ की मौत हो गई,घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आई चोट से उपचार दौरान मृत दउआ चर्मकार के शव का परिजनों की उपस्थिति में शव पंचनामा कर शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की गई,मृतक के परिवार में पत्नी एवं 2 पुत्र हैं घटना की जानकारी पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी देर रात अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया तथा अंतिम संस्कार दौरान भी सम्मिलित रहे।

सीबीएसई 10, 12 की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया, वही पढ़े कब से है परीक्षा



अनूपपुर/दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10 व 12 के 2023 टाइम टेबल 2023 घोषित कर दिया गया है - सीबीएसई ने कक्षा 10 व 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2023 के अनुसार परीक्षा सुबह 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी। CBSE Class 10 Date Sheet 2023 के अनुसार छात्रों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा।


इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत डेट शीट 2023 जारी की थी। कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल, आतंरिक और प्रोजेक्ट मूल्यांकन कार्य 2 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 के बीच संपन्न किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी किए गए सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 (CBSE 10th Date Sheet 2023) से जुड़े नवीनतम नोटिस में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी और प्रैक्टिकल परीक्षा अब 2 जनवरी 2023 से शुरू की जाने की पुष्टि की गई है। नवीनतम नोटिस में कक्षा 10, 12 के विषयों की सूची, विषय कोड, थ्योरी में अधिकतम अंक, व्यावहारिक परीक्षा का विवरण है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्या प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त किया जाएगा।


 सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 (CBSE 10th Date Sheet 2023) के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट वर्क/इंटरनल असेसमेंट (शीतकालीन स्कूलों को छोड़कर) 1 जनवरी, 2023 से आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई कक्षा 10 डेट शीट 2023 (Class 10 date sheet 2023) भी जारी कर दी है। वहीं सीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2023 के बारे में सूचना देते हुए बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं 15 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget