सीबीएसई 10, 12 की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया, वही पढ़े कब से है परीक्षा

सीबीएसई 10, 12 की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया, वही पढ़े कब से है परीक्षा



अनूपपुर/दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10 व 12 के 2023 टाइम टेबल 2023 घोषित कर दिया गया है - सीबीएसई ने कक्षा 10 व 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2023 के अनुसार परीक्षा सुबह 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी। CBSE Class 10 Date Sheet 2023 के अनुसार छात्रों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा।


इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत डेट शीट 2023 जारी की थी। कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल, आतंरिक और प्रोजेक्ट मूल्यांकन कार्य 2 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 के बीच संपन्न किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी किए गए सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 (CBSE 10th Date Sheet 2023) से जुड़े नवीनतम नोटिस में कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी और प्रैक्टिकल परीक्षा अब 2 जनवरी 2023 से शुरू की जाने की पुष्टि की गई है। नवीनतम नोटिस में कक्षा 10, 12 के विषयों की सूची, विषय कोड, थ्योरी में अधिकतम अंक, व्यावहारिक परीक्षा का विवरण है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्या प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त किया जाएगा।


 सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 (CBSE 10th Date Sheet 2023) के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट वर्क/इंटरनल असेसमेंट (शीतकालीन स्कूलों को छोड़कर) 1 जनवरी, 2023 से आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई कक्षा 10 डेट शीट 2023 (Class 10 date sheet 2023) भी जारी कर दी है। वहीं सीबीएसई कक्षा 10 टाइम टेबल 2023 के बारे में सूचना देते हुए बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं 15 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget