अज्ञात वाहन की ठोकर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑपरेटर की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ऑपरेटर की मौत


अनूपपुर

30 दिसम्बर 2022 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनूपपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर वर्षों से काम कर रहे 40 वर्षीय दउआ पिता महिपाल चर्मकार निवासी पसला कोतवाली अनूपपुर जो गुरुवार की रात कार्यालय में काम करने बाद अपनी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल एमपी 18MR 5068 से अपने घर ग्राम पसला जा रहे थे तभी एनएच 78 राष्ट्रीय राज्यमार्ग के मैरटोला-पसला के समीप सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए वाली मोटरसाइकिल बुरी तरह सामने से क्षतिग्रस्त हो गई,राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से दउआ को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां उपचार दौरान देर रात दउआ की मौत हो गई,घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आई चोट से उपचार दौरान मृत दउआ चर्मकार के शव का परिजनों की उपस्थिति में शव पंचनामा कर शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की गई,मृतक के परिवार में पत्नी एवं 2 पुत्र हैं घटना की जानकारी पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी देर रात अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया तथा अंतिम संस्कार दौरान भी सम्मिलित रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget