ट्रेन में छूटा 4 लाख 30 हजार का सामान आरपीएफ ने सामान बरामद कर यात्री को सौपा 

*निरीक्षक सुनीता मिंज के नेतृत्व की  हो रही सराहना, मिंज ने स्टाफ को दी बधाई*


अनूपपुर/बिजुरी

वेसे तो ट्रेन में गुमे हुए सामान के वापसी की उम्मीद नहीं होती है किंतु आरपीएफ स्टॉप बिजुरी को रेल मदद से प्राप्त सूचना के तुरंत बाद एक्सन मुद्रा में दिखाई दिए ! ज्ञातव्य हो कि  दिनांक 22/12 को रीवा से कोतमा की यात्रा कर रहे चंद्रमणि मिश्रा का सूटकेश S3 के बर्थ नंबर 26 में छूट गया था जिसके अंदर लगभग साढ़े चार लाख रुपये के कीमती सोने और चांदी के समान और जरूरी कागजात थे। आनन फानन में सूट केश उतारना भूल गए थे। जिसके बाद रेल मदद से मदद लेते हुए चंद्रमणि मिश्रा निवेदन किया उसके बाद आरपीएफ कैम्पिंग स्टाफ बिजुरी अंकित पाल पवन कुमार प्रमोद कुमार की टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक सुनीता मिंज के निर्देशन में सूटकेश को बोगी से प्राप्त किया। उसके उपरांत चंद्रमणि मिश्रा को उनका सूटकेस उनके सुपुर्द किया गया। इतनी बड़ी दस्तयाबी की कार्यवाही पर यात्रियों की तरफ से आरपीएफ के ऊपर और भी ज्यादा भरोसा होने लगा और चारों ओर सराहना हो रही है। बड़ी कार्यवाही के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल चेक पोस्ट मनेन्द्रगढ़ की निरीक्षक सुनीता मिंज ने अपने स्टाफ को बधाई भी प्रेषित की है।

पुरानी रंजिश से चाकू से हमला करन वाला चाकूबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में कोतमा थानान्तर्गत 18 दिसम्बर 2022 को आलोक उपाध्याय पिता काशी उपाध्याय निवासी निगवानी के द्वारा थाना कोतमा उपस्थित होकर इस आशय की शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 17 दिसम्बर 2022 को वह अपने साथी हैदर निवासी सारंगगढ़ के साथ  मोटरसायकल से निगवानी चौराहा आया था। जहा भीमसेन गुप्ता की दुकान के सामने मोले केवट पिता सुखलाल केवट निवासी सारंगगढ थाना कोतमा के द्वारा अपनी पुरानी रंजिश के कारण आलोक उपाध्याय पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में आलोक उपाध्याय पेट में चोट लगने से घायल हो गया। घटना के बाद से आरोपी मोले केवट मौके से फरार हो गया। उक्त षिकायत पर थाना कोतमा में धारा 323, 324, 307, 506 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में विषेष टीम गठित कर जॉच के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कोतमा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम एवं सायबर सेल के द्वारा वैज्ञानिक पद्धिति का सहारा लेते हुए आरोपी मोले केवट पिता सुखलाल केवट निवासी सारंगगढ़ की पता तलाष शुरु की गयी। जिसे दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को सारंगगढ़ थाना कोतमा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू को पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी कोतमा शिवेन्द्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतमा निरी.अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में, उनि. रामेष्वर बैस, आर. भानूप्रताप एवं सायबर सेल प्रभारी आर. राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सरपंच संघ की उपाध्यक्ष बनी सरपंच माला सिंह, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

जिले के जनपद अनूपपुर सरपंच संघ इन दिनों संगठन विस्तार पर कई ओर अग्रसर है। संगठन का विस्तार कैसे हो सके इसको लेकर समय-समय पर बैठकों का दौर जारी है तथा संगठन को बढ़ाने के लिए नवागत सरपंचों को पद से नवाजा जा रहा है। जिसे सरपंच संघ के संगठनों को मजबूती मिल सके इसी कड़ी में अनूपपुर जनपद सरपंच संघ के सचिव बाड़ीखार सरपंच रामखेलावन सिंह ने प्रस्तावित करते हुए बताया कि पंचायत पयारी नंबर 2 के सरपंच माला सिंह जमुना को अनूपपुर जनपद के सरपंच संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंचायत पयारी नंबर 2 के सरपंच माला सिंह जमुना सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालो मे अनूपपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बदरा सरपंच शिवभान सिंह उपाध्यक्ष दालसागर सरपंच पाल सिंह सचिव बाडीखाड सरपंच रामखेलावन सिंह  पकरिया सरपंच संतोष कुमार सिंह सोहीबेल्हा सरपंच सीताराम सिंह बरतराई सरपंच कुंवर सिंह गहरिप्रसाद केवट आरती केवट जनपद सदस्य महेंद्र कुमार गणेश माझी मनोज कुमार केवट हरिदास केवट अशोक गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget