सरपंच संघ की उपाध्यक्ष बनी सरपंच माला सिंह, लोगो ने दी शुभकामनाएं
अनूपपुर
जिले के जनपद अनूपपुर सरपंच संघ इन दिनों संगठन विस्तार पर कई ओर अग्रसर है। संगठन का विस्तार कैसे हो सके इसको लेकर समय-समय पर बैठकों का दौर जारी है तथा संगठन को बढ़ाने के लिए नवागत सरपंचों को पद से नवाजा जा रहा है। जिसे सरपंच संघ के संगठनों को मजबूती मिल सके इसी कड़ी में अनूपपुर जनपद सरपंच संघ के सचिव बाड़ीखार सरपंच रामखेलावन सिंह ने प्रस्तावित करते हुए बताया कि पंचायत पयारी नंबर 2 के सरपंच माला सिंह जमुना को अनूपपुर जनपद के सरपंच संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंचायत पयारी नंबर 2 के सरपंच माला सिंह जमुना सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालो मे अनूपपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बदरा सरपंच शिवभान सिंह उपाध्यक्ष दालसागर सरपंच पाल सिंह सचिव बाडीखाड सरपंच रामखेलावन सिंह पकरिया सरपंच संतोष कुमार सिंह सोहीबेल्हा सरपंच सीताराम सिंह बरतराई सरपंच कुंवर सिंह गहरिप्रसाद केवट आरती केवट जनपद सदस्य महेंद्र कुमार गणेश माझी मनोज कुमार केवट हरिदास केवट अशोक गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।
