ट्रेन में छूटा 4 लाख 30 हजार का सामान आरपीएफ ने सामान बरामद कर यात्री को सौपा

ट्रेन में छूटा 4 लाख 30 हजार का सामान आरपीएफ ने सामान बरामद कर यात्री को सौपा 

*निरीक्षक सुनीता मिंज के नेतृत्व की  हो रही सराहना, मिंज ने स्टाफ को दी बधाई*


अनूपपुर/बिजुरी

वेसे तो ट्रेन में गुमे हुए सामान के वापसी की उम्मीद नहीं होती है किंतु आरपीएफ स्टॉप बिजुरी को रेल मदद से प्राप्त सूचना के तुरंत बाद एक्सन मुद्रा में दिखाई दिए ! ज्ञातव्य हो कि  दिनांक 22/12 को रीवा से कोतमा की यात्रा कर रहे चंद्रमणि मिश्रा का सूटकेश S3 के बर्थ नंबर 26 में छूट गया था जिसके अंदर लगभग साढ़े चार लाख रुपये के कीमती सोने और चांदी के समान और जरूरी कागजात थे। आनन फानन में सूट केश उतारना भूल गए थे। जिसके बाद रेल मदद से मदद लेते हुए चंद्रमणि मिश्रा निवेदन किया उसके बाद आरपीएफ कैम्पिंग स्टाफ बिजुरी अंकित पाल पवन कुमार प्रमोद कुमार की टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक सुनीता मिंज के निर्देशन में सूटकेश को बोगी से प्राप्त किया। उसके उपरांत चंद्रमणि मिश्रा को उनका सूटकेस उनके सुपुर्द किया गया। इतनी बड़ी दस्तयाबी की कार्यवाही पर यात्रियों की तरफ से आरपीएफ के ऊपर और भी ज्यादा भरोसा होने लगा और चारों ओर सराहना हो रही है। बड़ी कार्यवाही के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल चेक पोस्ट मनेन्द्रगढ़ की निरीक्षक सुनीता मिंज ने अपने स्टाफ को बधाई भी प्रेषित की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget