पेसा एक्ट पर ग्राम पंचायत मे ह्यूमिनिंटी केयर संस्था द्वारा दिया गया प्रशिक्षण


अनूपपुर/जैतहरी

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में नवांकुर संस्था ह्यूमिनिंटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी जैतहरी द्वारा ग्राम पंचायत ठोड़ीपानी मे बृहद जन जगरुकता अभियान चलाया गया और पंपलेट वितरण कर पेसा एक्ट पर ग्राम वासियों को जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम मे   मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय ब्लाक समन्वयक फत्ते सिंह समाजसेवी एवम जन प्रतिनिधि राजेश सिंह सरपंच उप सरपंच सचिव , किसान मित्र, आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति मे ह्युमैनिटि केयर फैमिली वेलफेयर & हेल्थ सोसायटी जैतहरी के संस्था प्रमुख एवम पेसा एक्ट वैलेंटियर पुष्पेंद्र नामदेव द्वारा पेसा एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की  गयी l वही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  के जिला समनवयक उमेश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ग्राम कि जनता ग्राम का शासन नियम किया गया है, ग्राम पंचायतों को और मजबूत कर ग्राम पंचायत को  अदिवासी हितों को ध्यान रखते हुए कई जरूरी अधिकार दिये गए जिससे ग्राम पंचायत और अब पहले से ज्यादा ससक्त होंगे, वही ब्लाक  समन्वयक फत्ते सिंह द्वारा पेसा वॉलेंटियर CMCLDP के MSW, एवम BSW के क्षात्र क्षात्राओ द्वारा  पेसा एक्ट का प्रचार प्रसार करने और जगह- जगह दीवार लेखन करने को कहा गया कार्यक्रम का आभार  परामर्ष दाता हेमा राठौर द्वारा किया गया l कार्यक्रम में CMCLDP के MSW, BSW के क्षात्र क्षात्रायें, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवम ग्रामीण वासियों की उपस्थिति रही।

भय दिखाकर P- 6 खोलने की तैयारी, प्रबंधन रहा नाकाम, किसान धरने बैठे, प्रशासन वापस लौटा


अनूपपुर/कोतमा

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड का जमुना कोतमा क्षेत्र की बहुचर्चित खदान आमाडांड ओ सी एम उप क्षेत्रीय प्रबंधक की हठधर्मिता एवं तानाशाही पूर्वक रवैया के कारण चलती खदान बंद हो गई जिसके कारण आमाडाड का उत्पादन 9000 से घटकर 800 टन में आ गई और पी 6 पेंच आगे नहीं बढ़ सकी जिसके कारण अब महाप्रबंधक जमुना कोतमा को पी 6 पेज चालू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

*महाप्रबंधक की युक्ति ना आई काम*

नवागत महाप्रबंधक हरिजीत सिंह मदान अपने कुशल सूझ बूझ एवं कठिन परिश्रम से लगातार प्रशासन नेता एवं दमदार किसानों से मिलकर आज 21 दिसंबर 2022 को  प्रयास किया। कॉलरी प्रबंधन छोटे एवं आदिवासी किसानों को प्रशासन का भय दिखाकर पी सिक्स पॉइंट पर मशीन लगाकर उत्खनन का कार्य करने के लिए युक्ति बनाई और आज सुबह से ही जिले की पुलिस बल को बुलाकर पी सिक्स पॉइंट को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील करवा दिया गया । किंतु आदिवासी किसानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर शांति पूर्वक धरने पर बैठ गए जिससे प्रशासन को झुकना पड़ा और आगे की कार्यवाही के लिए समय देकर यहां से जिला प्रशासन वापस जाना पड़ा।

*प्रभावित किसानों से मिलकर महाप्रबंधक  किए चर्चा*

आदिवासी किसानों के धरने पर बैठने से जिला प्रशासन ने कॉलरी के महाप्रबंधक को सलाह दिए कि वह स्वयं जाकर किसानों से मिले और इनकी समस्याओं का निराकरण कर पी सिक्स पॉइंट को चालू करवाएं जिसके कारण एच एस मदान ( महाप्रबंधक ), वेद प्रकाश (एरिया पर्सनल ऑफिसर) डी के रघुवंशी, उप महाप्रबंधक जी पी अग्रवाल (एस ओ सिविल) एवं एफएम मैडम की उपस्थिति में किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया । जिसमें किसानों में भी खदान खोलने के लिए सहमति व्यक्त की किंतु अपनी समस्याओं को भी पूरी करने की मांग रखी।

*कॉलरी ने किया लाखों  खर्चा परिणाम रहा शून्य*

कलरी प्रबंधन के जल्दबाजी में लिया गया फैसला जिसका परिणाम आज पूरी तरह से शून्य रहा जबकि पुलिस बल बुलाने नेताओं को मैनेज करने खाना-पीना आदि में लाखों रुपए खर्च किए गए उसके बाद भी परिणाम संतोषजनक नहीं रहा अब देखना यह है कि कॉलरी प्रबंधन द्वारा अगला क्या कदम उठाया जाता है जिससे क्षेत्र की जीवनदायिनी कहे जाने वाले यह खदान पुनः चालू हो सके।

शराब पीने पर पुलिस ने रोका तो शराबी ने कर दिया हमला, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत रेलवे आरक्षक राजेश सिंह पर लोहे के औजार से एक शख्स ने हमला कर दिया। आरक्षक ने सहनवाज खान उर्फ सानू शराब पीने से रोका था। इससे नाराज सोनू ने आरक्षक पर ही हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक राजेश सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड में दो व्यक्ति शराब पी रहे थे। सहायक उपनिरीक्षक शुभंकर सिंह, आरक्षक सत्यपाल सिंह और आरक्षक राजेश सिंह गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब रेलवे पुलिस ने शराब पीने से रोका तो एक व्यक्ति वहां से फरार हो गया। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक शुभंकर सिंह और आरक्षक सत्यपाल सिंह उसको पकड़ कर आरपीएफ थाने ले आए। वहीं आरक्षक राजेश सिंह ने उनकी बाइक को पैदल लेकर आ रहा था। तभी पुलिस को देखकर भागने वाले सहनवाज खान उर्फ सानू निवासी शहडोल आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही बाइक में रखें कोई ठोस लोहे की वस्तु से उस पर हमला कर दिया। जिससे राजेश वही गिर गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget