शराब पीने पर पुलिस ने रोका तो शराबी ने कर दिया हमला, आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत रेलवे आरक्षक राजेश सिंह पर लोहे के औजार से एक शख्स ने हमला कर दिया। आरक्षक ने सहनवाज खान उर्फ सानू शराब पीने से रोका था। इससे नाराज सोनू ने आरक्षक पर ही हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक राजेश सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड में दो व्यक्ति शराब पी रहे थे। सहायक उपनिरीक्षक शुभंकर सिंह, आरक्षक सत्यपाल सिंह और आरक्षक राजेश सिंह गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब रेलवे पुलिस ने शराब पीने से रोका तो एक व्यक्ति वहां से फरार हो गया। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक शुभंकर सिंह और आरक्षक सत्यपाल सिंह उसको पकड़ कर आरपीएफ थाने ले आए। वहीं आरक्षक राजेश सिंह ने उनकी बाइक को पैदल लेकर आ रहा था। तभी पुलिस को देखकर भागने वाले सहनवाज खान उर्फ सानू निवासी शहडोल आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही बाइक में रखें कोई ठोस लोहे की वस्तु से उस पर हमला कर दिया। जिससे राजेश वही गिर गया।
