अजय जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव व कमलेश श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष बने


भोपाल

मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला की अनुशंसा पर अजय जायसवाल को प्रदेश संगठन सचिव और कमलेश श्रीवास्तव को शहडोल संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया। 

अजय जायसवाल और कमलेश श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पत्रकार संघ को मजबूत कर पत्रकारों के हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया । शीघ्र ही  सभी साथियों की सहमति से शहडोल संभाग सहित जिला इकाइयों का पुनः गठन किया जाएगा। 

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत शिलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक दूसरे को गांव में ही दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करते हुए लाठी-डंडों व टांगी से हमला किया गया।  दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। घटना की सूचना लगते ही कोतमा थाना प्रभारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए 6 हमलावर व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं पर मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को कर गांव के ही प्रफुल्ल प्रजापति एवं भीमसेन प्रजापति के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला रहा था। दोनों के बीच जमकर विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें प्रफुल्ल प्रजापति पिता धनपत प्रजापति 25 वर्ष, भागवत पिता धनपत प्रजापति 35 वर्ष एवं धनपत प्रजापति 48 वर्ष को भीमसेन, धनाई, अर्जुन, राकेश, सुरेंद्र, राजभर ने लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया।

मारपीट के दौरान तीनों को गंभीर चोट आई है जिसमें सर एवं शरीर के कई अंदरूनी अंगों में चोट है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन, राकेश, सुरेंद्र, राजभर के खिलाफ धारा 458, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच में जुटी है। दूसरे पक्ष के भीमसेन की शिकायत पर आरोपी प्रफुल्ल एवं भागवत के खिलाफ धारा 294, 323, 506,35 आईपीसी में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद एक पक्ष के द्वारा भारी संख्या में थाने में एकत्र होकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

यात्रियों से खुलेआम लूट, अनाधिकृत व्यक्तियों के द्वारा बेंचा जा रहा खाद्य सामग्री, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

रेल प्रशासन की उदासीनता या मिलीभगत से रेल्वे जंक्शन अनूपपुर में संचालित कैंटीन संचालकों के द्वारा नियम को दरकिनार करते हुए दूर दराज की यात्रा करने जा रहे यात्रियों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है। रेलवे स्टेशन व ट्रेनो पर गुणवत्ता विहीन खाद्य सामग्री बेची जा रही है जिस पर यात्रियों द्वारा लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं इस तरह की लापरवाही  रेल्वे प्रशासन की उदासीनता या मौन स्वीकृति से हो रहा है जिसके कारण यात्रियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

अनूपपुर जंक्शन से कटनी, बिलासपुर व कोतमा मार्ग पर जाने वाली ट्रेन में अनाधिकृत लोग सवार होकर अमरूद, चाय, चना, मूंगफली व पानी के अलावा अन्य सामान बेचा जा रहा है जबकि ट्रेनों में आरपीएफ की गश्त होती हैं उसके बाबजूद इनके सामने खुलेआम यात्रियों के जान के साथ खिलवाड़ होता रहता है और आरपीएफ आंख बंद करके बैठी है। यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि उक्त कैंटीन संचालकों के द्वारा जहां रेटसूची अंकित किया गया है वह भी अंकित दाम से दो गुने रेट पर बेंच रहे हैं। इतना ही नही 1 बोतल पानी का दाम जहां कैंटीन में मूल्य 15 रुपये लिखकर रखा गया है उसे भी यात्रियों को 20 रुपये में बेंचकर लोगों के साथ खुलेआम लूट की जा रही है। पेय पदार्थ व खाद्य सामग्री भी मनमाने दर पर बेची जा रही है। कही पर तो रेट सूची ही गायब है।

इस समय प्लेटफार्म नं. 04 से प्लेटफार्म नं. 01 व बाहर जाने वाले फुट ओवरब्रिज को रेल प्रबंधन ने बंद करके रखा है जिस वजह से आमजन ही नही रेल विभाग के कर्मचारी परेशान हैं इसके अलावा रिस्क उठाकर लाइन पार कर के जाना पड़ रहा है। यात्री परेशान हैं रेल प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में है इस लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

*इनका कहना है*

अवैध खाद्य सामग्री बेचने व कीमत से ज्यादा सामान बेचने वालों के ऊपर रेलवे प्रशासन लगातार मुहिम चलाकर समय समय पर कार्यवाही करती है। आगे भी कार्यवाही करती रहेगी।

*अम्बिकेश साहू पीआरओ रेलवे बिलासपुर*


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget