अजय जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव व कमलेश श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष बने
भोपाल
मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला की अनुशंसा पर अजय जायसवाल को प्रदेश संगठन सचिव और कमलेश श्रीवास्तव को शहडोल संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
अजय जायसवाल और कमलेश श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पत्रकार संघ को मजबूत कर पत्रकारों के हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया । शीघ्र ही सभी साथियों की सहमति से शहडोल संभाग सहित जिला इकाइयों का पुनः गठन किया जाएगा।
