पंम्पी पटेल का हुआ, खेलो इंडिया राष्ट्रीय वालीबाल कैंप में हुआ चयन


अनूपपुर
म.प्र एमेच्योर व्हालीवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिह सचिव हरि सिह चौहान के कुशल मार्गदर्शन मे 48 वी जुनियर व्हालीवाल चैमिपयनशिप का अयोजन सागर मे 2 नवम्बर से 5 नवम्बर तक आयोजित किया गया इसमे शहडोल जोन की टीम सन्तोष सिह जोनल सचिव शहडोल के कुशल नेतृत्व मे भाग लिया इसकी टीम कोच कु श्रद्धा चौरसीया टीम मैनेजर श्रीमती उर्मिला सिह थी इस प्रतियोगीता मे अनूपपुर जिले विजुरी की खिलाड़ी कु पम्पी पटेल ने अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर खेलों इडीया राष्टीय खेल ०हालीवाल मे कैम्प के लिए चयन हुआ है खेलो इडीया राष्टीय खेलो का आयोजन जनवरी 2023 मे होना है यह खबर मिलते ही न्युराजनगर के व्हालीवाल ग्राउण्ड मे खिलाडियो ने पम्पी पटेल का फूल माला के साथ स्वागत किया इस अवसर पर मुन्ना पटेल श्रीमती विमला पटेल पार्षद वार्ड नम्बर 7 नगरपालिका विजुरी श्री मती उर्मिला सिह सोमनाथ प्रचेता विकास प्रताप सिह पार्षद वार्ड कमांक 11 नगर परिषद बनगवा जितेन्द्र पनिका पार्षद पति वार्ड नम्बर 1 नगर परिषद बनगवा सिनियर खिलाड़ी विकान्त प्रताप सिह अंतुल यादव अजय यादव उपस्थिल थे इस खिलाड़ी के सफलता के लिए जिला व्हालीवाल संघ अनूपपुर  के सरक्षक लक्ष्मण राव अरुपा कुमार सिह, आशीष त्रिपाठी पंकज अग्रवाल अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्वार्थशिव्र सिह, रामखेलावन राठौर उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ,सोमनाथ प्रचेता ,विनोद सोनी ,रमेश तिवारी सचिव  रामचन्द्र यादव कोषध्यक्ष प्रदीप यादव सहकोषाध्यक्ष उमेश राय सहसचिव दिनेश कुमार सिह चंदेल ,मिथलेशसिह नेताम ,सत्येन्द्र स्वरूप दुबे , हरिशंकर यादव  संघ के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कमना की है।                        


95 लीटर अवैध शराब वाहन सहित जप्त आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रामनगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से अवैध शराब बिक्री करने आने वाला है। रामनगर की गठित विशेष टीम के द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर 2022 के 3:10 बजे नेशनल हाईवे राजनगर मोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति दो पहिया वाहन क्रमांक MP 18 E 9684 से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोका गया पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल साहू पिता अशोक साहू निवासी सुभाष नगर, राजनगर  जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब 15 लीटर कीमत 13 हजार 200 रुपये एवं देसी शराब 80 लीटर कीमत 26 हजार 520 रुपये जप्त किया गया। इस प्रकार आरोपी के पास से कुल अंग्रेजी व देशी शराब 95 लीटर कुल कीमत 39 हजार 720 रुपये जप्त किया गया, अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमत लगभग 50 हजार रुपये को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। अवैध शराब का परिवहन करने पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पीआरटी महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला


अनूपपुर

नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय में आज दिनांक 10 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मानव के अधिकारों से अवगत कराने व उन्हें विधिक साक्षरता प्रदान करना था । आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला व सत्र न्यायालय से डिस्ट्रिक्ट लीगल एड आफिसर दिलावर सिंह और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हनुमान शरण तिवारी रहे व अध्यक्षता पीआरटी ग्रुप के चेयरमैन उमेश कुमार तिवारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत वीणा पाँणी  मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,  तत्पश्चात न्यायालय से पधारे अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों का विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उमेश कुमार तिवारी द्वारा अतिथियों के स्वागत और मानवाधिकार पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया ।इस कार्यशाला मुख्य अतिथि  दिलावर सिंह के द्वारा यह बताया गया कि विद्यार्थियों और समाज रहने वाले लोगों को किस तरह से संविधान के नियमों का पालन करते हुए अपने अधिकारों के लिये आवाज उठानी चाहिए। और जहां दूसरे का अधिकार छिन रहा हो वहाँ पर संविधान के दायरे में रहते हुए किस तरह से उनके अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। इसके साथ ही अध्यक्षता कर रहे हनुमान शरण तिवारी ने विद्यार्थियों को कानून तथा संविधान की बारीकियों से अवगत कराया , विद्यार्थियों क्या करना चाहिए ? क्या नहीं करना चाहिए ? पर प्रकाश डाला। आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम के समाप्ति को घोषणा हुई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget