पीआरटी महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला
अनूपपुर
नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय में आज दिनांक 10 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को मानवाधिकार दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मानव के अधिकारों से अवगत कराने व उन्हें विधिक साक्षरता प्रदान करना था । आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला व सत्र न्यायालय से डिस्ट्रिक्ट लीगल एड आफिसर दिलावर सिंह और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हनुमान शरण तिवारी रहे व अध्यक्षता पीआरटी ग्रुप के चेयरमैन उमेश कुमार तिवारी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत वीणा पाँणी मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात न्यायालय से पधारे अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों का विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। उमेश कुमार तिवारी द्वारा अतिथियों के स्वागत और मानवाधिकार पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया ।इस कार्यशाला मुख्य अतिथि दिलावर सिंह के द्वारा यह बताया गया कि विद्यार्थियों और समाज रहने वाले लोगों को किस तरह से संविधान के नियमों का पालन करते हुए अपने अधिकारों के लिये आवाज उठानी चाहिए। और जहां दूसरे का अधिकार छिन रहा हो वहाँ पर संविधान के दायरे में रहते हुए किस तरह से उनके अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। इसके साथ ही अध्यक्षता कर रहे हनुमान शरण तिवारी ने विद्यार्थियों को कानून तथा संविधान की बारीकियों से अवगत कराया , विद्यार्थियों क्या करना चाहिए ? क्या नहीं करना चाहिए ? पर प्रकाश डाला। आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम के समाप्ति को घोषणा हुई।
