95 लीटर अवैध शराब वाहन सहित जप्त आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर/रामनगर
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रामनगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से अवैध शराब बिक्री करने आने वाला है। रामनगर की गठित विशेष टीम के द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर 2022 के 3:10 बजे नेशनल हाईवे राजनगर मोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति दो पहिया वाहन क्रमांक MP 18 E 9684 से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोका गया पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल साहू पिता अशोक साहू निवासी सुभाष नगर, राजनगर जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब 15 लीटर कीमत 13 हजार 200 रुपये एवं देसी शराब 80 लीटर कीमत 26 हजार 520 रुपये जप्त किया गया। इस प्रकार आरोपी के पास से कुल अंग्रेजी व देशी शराब 95 लीटर कुल कीमत 39 हजार 720 रुपये जप्त किया गया, अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमत लगभग 50 हजार रुपये को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। अवैध शराब का परिवहन करने पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
