किसान मोर्चा के पदाधिकारी सीएम हाउस की बैठक के लिए कल होंगे रवाना- जिला महामंत्री


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9 दिसंबर 2022 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री निवास पर किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों को आगामी बैठक में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है जिस पर कल,दिनाक 8 दिसम्बर 2022को जिले की पूरी टीम भोपाल के लिए रवाना होगी महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले बैठक में अब तक किसान मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा आगामी भविष्य में किसान हितार्थ योजनाओं के विस्तारीकरण व प्रदेश का किसान कैसे समृद्धि और खुशहाल बने  साथ साथ प्रत्येक ग्राम में किसान गौरव रथ और प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार हेतु कार्य योजना तैयार करने हेतु प्रदेशिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में बुलाई गई है जिस पर बैठक में सम्मिलित होने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल से 105 जिला एवं मंडल पदाधिकारी भोपाल के लिए रवाना होंगे।

अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का 8 दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस


शहडोल/अनूपपुर

अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का स्थापना दिवस समारोह कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में दिनांक 8 दिसम्बर 2022 दिन गुरुवार को संपन्न होने जा रहा है।अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्यप्रदेश के संभागीय मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद मिश्रा ने अपने जिले के सभी विप्र बंधुओं से अपील की है की अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कल  दिनांक 8 दिसम्बर 2022 को स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में अनूपपुर जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि ब्राह्मण बंधु सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के शोषित पीड़ित का सहयोग एवं उत्थान करना एवम अपने समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना व समाज के बच्चों का उआ


पनयन संस्कार हेतु पंजीयन करवाना साथ ही विवाह हेतु समाज के बालक बालिकाओं का परिचय  कर सम्मेलन मे सामूहिक विवाह संबंध करवाना ।समाज के  युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ना एवं लघु उद्योग की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। जिसमे अनूपपुर शहडोल उमरिया जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि होने वाले कार्यक्रम पर पहुंचकर कार्य को सफल बनाये।

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आज सौपेगा कलेक्टर को ज्ञापन


अनूपपुर

अमित कुमार यादव जिला प्रवक्ता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कार्यालय BMKS,BSCP व जिला अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शाखा जिला अनूपपुर के आदेशनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में अनूपपुर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम गुरुशरण शर्मा उर्फ पंडोखर सरकार के पाखंड व काले कारनामों को उजागर करने के संबंध में 8 दिसंबर, दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे अनूपपुर जिले के समस्त सम्माननीय पदाधिकारी कार्यकर्ता, गुरु भाई बहने स्थान सामतपुर हनुमान मंदिर अनूपपुर में एकत्रित होकर समय दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपना है इसमे चारों ब्लाकों के सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाए। 


 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget