अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का 8 दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
शहडोल/अनूपपुर
अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का स्थापना दिवस समारोह कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में दिनांक 8 दिसम्बर 2022 दिन गुरुवार को संपन्न होने जा रहा है।अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्यप्रदेश के संभागीय मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद मिश्रा ने अपने जिले के सभी विप्र बंधुओं से अपील की है की अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कल दिनांक 8 दिसम्बर 2022 को स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में अनूपपुर जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि ब्राह्मण बंधु सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के शोषित पीड़ित का सहयोग एवं उत्थान करना एवम अपने समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना व समाज के बच्चों का उआ
पनयन संस्कार हेतु पंजीयन करवाना साथ ही विवाह हेतु समाज के बालक बालिकाओं का परिचय कर सम्मेलन मे सामूहिक विवाह संबंध करवाना ।समाज के युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ना एवं लघु उद्योग की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। जिसमे अनूपपुर शहडोल उमरिया जिले के विप्र बंधुओं से विनम्र अपील है कि होने वाले कार्यक्रम पर पहुंचकर कार्य को सफल बनाये।

