किसान मोर्चा के पदाधिकारी सीएम हाउस की बैठक के लिए कल होंगे रवाना- जिला महामंत्री
शहड़ोल
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9 दिसंबर 2022 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री निवास पर किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों को आगामी बैठक में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है जिस पर कल,दिनाक 8 दिसम्बर 2022को जिले की पूरी टीम भोपाल के लिए रवाना होगी महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले बैठक में अब तक किसान मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा आगामी भविष्य में किसान हितार्थ योजनाओं के विस्तारीकरण व प्रदेश का किसान कैसे समृद्धि और खुशहाल बने साथ साथ प्रत्येक ग्राम में किसान गौरव रथ और प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार हेतु कार्य योजना तैयार करने हेतु प्रदेशिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में बुलाई गई है जिस पर बैठक में सम्मिलित होने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल से 105 जिला एवं मंडल पदाधिकारी भोपाल के लिए रवाना होंगे।
