मैजिक और मोटरसाइकिल में टक्कर महिला की मौत, 1 घायल, जिला अस्पताल रेफर


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम खुटाटोला के समीप ग्राम बीड़ से आ रहे दुपहिया वाहन क्रमांक MP18 MB 0479 को खुटाटोला से जा रहे मैजिक वाहन क्रमांक MP 65 GA 2882 के चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी जिसमें बैठी महिला अंजू गुप्ता पति बाबूलाल गुप्ता उम्र 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वही दुपहिया वाहन चालक बाबूलाल गुप्ता उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया वही मैजिक वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है पुलिस द्वारा महिला का शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की शिकायत पर आर्मी के जवान पर दुष्कर्म का मामला कायम, आरोपी फरार


अनूपपुर

आर्मी जवान ने एक लड़की को प्यार में धोखा दे दिया। लड़की ने आर्मी जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन संबंध बनने के बाद मुकर गया। पंचायत में शादी करने का फैसला हुआ। वह फैसले के दो दिन बाद ही फोन बंद कर चला गया। पुलिस 376 दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

फरियादिया ने रामप्रताप राठौर के अफेयर के बारे में बताया मेरा और रामप्रताप का लगभग 8 महीने से अफेयर है। हमारी फोन पर बातचीत भी होती थी। वह आर्मी की ड्यूटी से छुट्टी लेकर सेन्दुरी आता था, तो हमारी मुलाकात भी होती थी। रामप्रताप हमेशा मुझसे कहता था कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। इस दौरान हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं बने थे।

 पर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मैं मना करती रही, लेकिन वह नहीं माना। बोला कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। मैं घर वालों से शादी की बात आज ही करूंगा। दूसरे दिन रामप्रताप शादी के लिए अपने घर वालों की पसंद की गई लड़की को देखने चला गया।

आरोपी रामप्रताप ने भी इस बात को सभी के सामने स्वीकार किया और शादी करने के लिए मान गया था। 1 दिसंबर को गांव की पंचायत लगी थी। जिसके बाद पंचायत में शादी करने का निर्णय हुआ था। 5 दिसंबर को दोनों की सगाई और कोर्ट मैरिज होगी। 2 महीने बाद शादी करने की बात कही गई थी। पंचायत होने के दूसरे दिन से राम अपना फोन बंद कर भाग गया है।

पवित्र नगरी को बदनाम करने की साजिश हाथी के नीचे फंसे भक्त का पुराना वीडियो किया वायरल, कार्यवाही की उठी मांग



अनूपपुर

देशभर में सुप्रसिद्ध अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते समय एक युवक फंस जाता है. पुराना मंदिर के पुजारियों ने अमरकंटक को बदनाम करने की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वीडियो में युवक के फंसने का अधूरा वीडियो दिखाया गया. पुराना वीडियो वायरल कर बदनाम किया जा रहा है।

अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक मां नर्मदा का उद्गम स्थल है, जहां एक हाथी की प्रतिमा भी स्थापित है. हाथी के प्रतिमा के नीचे से दंडवत प्रणाम कर हर कोई निकल जाता है मान्यता है कि जो भी हाथी के प्रतिमा के नीचे से निकलता है, वह पाप मुक्त हो जाता है. शायद यही वजह है कि भारत के दूर-दूर से जो लोग यहां दर्शन करने आते हैं. वो पाप मुक्त होने के लिए हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते हैं. इस प्रतिमा की खास बात यह है कि चाहे मोटा हो या पतला, छोटा हो या बड़ा. आज तक इस प्रतिमा में कोई भी फंसा नहीं है. कोई भी हो मशक्कत के बाद निकल ही जाता है।।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget