पवित्र नगरी को बदनाम करने की साजिश हाथी के नीचे फंसे भक्त का पुराना वीडियो किया वायरल

पवित्र नगरी को बदनाम करने की साजिश हाथी के नीचे फंसे भक्त का पुराना वीडियो किया वायरल, कार्यवाही की उठी मांग



अनूपपुर

देशभर में सुप्रसिद्ध अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते समय एक युवक फंस जाता है. पुराना मंदिर के पुजारियों ने अमरकंटक को बदनाम करने की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वीडियो में युवक के फंसने का अधूरा वीडियो दिखाया गया. पुराना वीडियो वायरल कर बदनाम किया जा रहा है।

अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक मां नर्मदा का उद्गम स्थल है, जहां एक हाथी की प्रतिमा भी स्थापित है. हाथी के प्रतिमा के नीचे से दंडवत प्रणाम कर हर कोई निकल जाता है मान्यता है कि जो भी हाथी के प्रतिमा के नीचे से निकलता है, वह पाप मुक्त हो जाता है. शायद यही वजह है कि भारत के दूर-दूर से जो लोग यहां दर्शन करने आते हैं. वो पाप मुक्त होने के लिए हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलते हैं. इस प्रतिमा की खास बात यह है कि चाहे मोटा हो या पतला, छोटा हो या बड़ा. आज तक इस प्रतिमा में कोई भी फंसा नहीं है. कोई भी हो मशक्कत के बाद निकल ही जाता है।।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget