घर में अकेली 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर प्राणघातक हमला, दर्ज हुआ मामला
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया में एक नाबालिग किशोरी को घर में अकेला पाकर चोरी की नीयत से घुसे 2 लोगों ने घायल कर दिया !हालांकि जब किशोरी चिल्लाई तो आवाज सुनकर चाची आई देखा कि किशोरी लहूलुहान है वही मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गए ! जिसे इलाज हेतु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, कोतमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संध्या दुबे पिता अखिलेश दुबे उम्र 17 वर्ष ग्राम पकरिया के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है कि घर में करीब शाम 6:00 बजे के आसपास मम्मी पापा बाजार गए हुए थे ! घर पर कोई नहीं था घर पर मैं अकेली थी इसी दौरान बाउंड्री वाल कूदकर दो लोग अंदर आ गए, इसके बाद आरोपियों ने लूट की नीयत से किशोरी को बिस्तर में पटक कर मारना चाहा ! तभी किशोरी ने एक आरोपी को लात मार दी वहीं दूसरा व्यक्ति आकर किशोरी का गला पकड़ लिया फिर एक व्यक्ति जिसे किशोरी ने लात मारी थी उसने आकर किशोरी का हाथ पकड़ लिया और दूसरा व्यक्ति किशोरी के दोनों हाथ में बलेट से कलाई काट दी ! जिससे खून निकलने लगा हालांकि किशोरी छुड़ाने का प्रयास की तो एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से वार करने का कोशिश किया कुल्हाड़ी पकड़कर किशोरी ने पटक दिया ! वहीं विद्युत वायर से किशोरी का गला दबाने का भी आरोपियों ने प्रयास किया किसी कदर किशोरी चिल्लाई तो दौड़े-दौड़े बगल से किशोरी की चाची आई तभी दोनों आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए पीछे के बाउंड्री वाल से भाग खड़े हुए, किशोरी ने अपने शिकायत पर पुलिस को यह भी बताया है कि उन दोनों युवकों को नहीं पहचानती हालांकि उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष बताई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

