मैजिक और मोटरसाइकिल में टक्कर महिला की मौत, 1 घायल, जिला अस्पताल रेफर

मैजिक और मोटरसाइकिल में टक्कर महिला की मौत, 1 घायल, जिला अस्पताल रेफर


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम खुटाटोला के समीप ग्राम बीड़ से आ रहे दुपहिया वाहन क्रमांक MP18 MB 0479 को खुटाटोला से जा रहे मैजिक वाहन क्रमांक MP 65 GA 2882 के चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी जिसमें बैठी महिला अंजू गुप्ता पति बाबूलाल गुप्ता उम्र 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वही दुपहिया वाहन चालक बाबूलाल गुप्ता उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया वही मैजिक वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है पुलिस द्वारा महिला का शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget