4.12 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतमा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्मैक (ब्राउन शुगर) का अवैध रूप से विक्रय करने के लिए कोतमा लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतमा की एक विशेष पुलिस टीम गठित कर कलमूडी रेलवे अंडर ब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी राहुल मांझी पिता भगवान दास मांझी निवासी वार्ड न. 08 कोतमा को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 4.12 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) मौके से बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी से बरामद मादक पदार्थ ब्राउन सुगर को विधिवत जप्त कर आरोपी थे विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध स्मैक जबलपुर से लाया था। एवं कोतमा लाकर इसका विक्रय करने वाला था। आरोपी की निशानदेही पर आगे थी जांच पड़ताल जारी है। कोतमा की पुलिस टीम जांच पड़ताल करने जबलपुर के लिये भी रवाना की जा रही है।
