थाने मे लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक
अनूपपुर
जिले के अमरकंटक के थाने आग के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया, थाना परिसर में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल विभाग ने अमरकंटक थाने के बगल में सूखे पत्ते को जलाने के लिए आग लगाई गई थी, जहाँ पर वह आग फैल कर अमरकंटक थाने परिसर पर जा पहुंची, जहाँ पर परिसर में जप्त खड़ी मोटरसाइकिल व कार आग की चपेट में आ गयी, जिससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, एक बड़ा हादसा टल गया, बताया जाता है की थाने के सामने ही पेट्रोल पंप है, जहाँ वह आग पहुंच गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि की आग में काबू पाने के बाद लोगो ने चैन की सांस ली।
