समाचार 01 फ़ोटो 01

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

*मुख्यमंत्री डॉ यादव के अध्यक्षता में नर्मदा समग्र मिशन की बैठक हुई आयोजित*

अनूपपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नर्मदा नदी जीवनदायिनी नदियों में से एक है। नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए शासन एवं समाज के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि नर्मदा के उद्गम स्थल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएँ तथा नदी तटों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत रूप से की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमरकंटक की अखंडता बनाए रखने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों द्वारा  जन जागृति बढ़ाई जाए, ताकि उद्गम स्थल का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज अमरकंटक में नर्मदा समग्र मिशन की बैठक में अधिकारियों के निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष श्री नर्मदे हर सेवा न्यास एवं मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक क्षेत्र में प्राकृतिक वनों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्थानीय प्रजाति के पौधे, वन औषधि पौधों का प्राथमिकता के साथ रोपण किया जाए। अमरकंटक के प्राकृतिक स्वरूप को निखारने के लिए स्थानीय प्रजाति साल, महुआ, आँवला, चार, हर्रा, गुलबकावली आदि स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है, 

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में नए निर्माण कार्यों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमरकंटक क्षेत्र में अनियंत्रित कंक्रीट निर्माण को प्रतिबंधित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमरकंटक तथा नर्मदा उद्गम स्थल पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध समय-समय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। 

*माँ नर्मदा उद्गम स्थल पर की पूजा-अर्चना*

मुख्यमंत्री ने आज अनूपपुर जिले के पवित्र तीर्थ स्थल अमरकंटक प्रवास के दौरान माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा की आरती कर प्रदेश के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं चहुँमुखी विकास के लिए मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा है और उनका आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहता है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

सोशल मीडिया में असमाजिक तत्वों के अमर्यादित पोस्ट से आक्रोश में ब्राम्हण समाज, सौपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

*तनाव फैलाने की कोशिश, बिगड़ सकती है, शांति व्यवस्था*

अनूपपुर

जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ब्राह्मण समाज के संगठन एकजुट हो गए हैं और प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पटेल समाज के आसामजिक वा अपराधिक तत्‍वों द्वारा ब्राम्‍हण समुदाय के खिलाफ लगातार अभद्र, अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही हैं। इन पोस्टों में कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जातिगत भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और ब्राम्‍हण समाज के युवाओं के बीच आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।

मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के दो सैकड़ा से अधिक लोग एकजुट होकर रैली के रूप में कोतवाली अनूपपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवानी निरीक्षक अरविंद जैन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कुछ व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे संगठित रूप से ब्राम्‍हण समाज के खिलाफ माहौल बनाने और अन्य समुदायों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। ब्राम्‍हण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल अभद्र टिप्पणी का मामला नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से सामाजिक तनाव फैलाने की कोशिश है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ब्राह्मण समाज के संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनूपपुर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में इस तरह के विवाद बेहद चिंताजनक हैं और इससे शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अब पूरे मामले में लोगों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। प्रशासन के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है कि वह निष्पक्षता और तत्परता के साथ कदम उठाकर स्थिति को नियंत्रित करे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और जिले में आपसी भाईचारा और शांति कायम रह सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद से शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अनूपपुर जैसे शांत क्षेत्र में इस प्रकार के जातिगत विवाद चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

फ्रेंड्स यूनियन क्लब के तत्वाधान ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच संपन्न

अनूपपुर

फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच निकाय अंतर्गत मुख्य दुर्गा पूजा पण्डाल, वॉलीबॉल ग्राउंड पौराधार मे संपन्न हुआ।

मैच का शुभारंभ भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर, दीप प्रज्वलित स्वागत नन्हे बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य,राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम मे महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र एसईसीएल मनोज विश्वनोई मुख्य अतिथि,अध्यक्ष नगर परिषद एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया की अध्यक्षता , विशिष्ट अतिथि एसओ ईएंडएम हसदेव क्षेत्र ए.पी.सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका पसान राम अवध सिंह,अध्यक्ष नगर परिषद बनगवां यशवंत सिंह,मुख्य नगर पलिका अधिकारी बनगवा लखन पनिका एवं अन्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार,आयोजकर्ता एवं परिषद के कर्मचारियों ने माल्यार्पण,चंदन वंदन कर स्वागत किया।

व्हालीबाल प्रतियोगिता फाइनल मैच 15 अप्रैल को संपन्न होना सुनिश्चित है, मैच के प्रथम दिन उद्घटान मैच मे उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम विरुद्ध आर.एन.सी क्लब नागपुर तथा रविंद्र भारत एकैडमी कोलकाता विरुद्ध रायपुर छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला हुआ । जिसमे उत्तराखंड की टीम ने नागपुर टीम को 2-0 एवं कलकाता की टीम ने  रायपुर छत्तीसगढ़ की टीम को 2-1 से हराया । उत्तराखंड एवं नागपुर टीम ने उद्घाटन मैच मे बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अखिलेश सिंह परिहार एवं अनुप सिंह के द्वारा किया गया । महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों को फाइनल मुकाबले में को देखने के लिए आग्रह किया है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

शताक्षी ने गोल्ड मेडल जीतकर लहराया परचम 

अनूपपुर

जिले की कोतमा निवासी शताक्षी शर्मा ताम्रकार शैली पिता शैलेंद्र ताम्रकार की बेटी जो की राजस्थान कोटा में नीट की कोचिंग कर शिक्षा ग्रहण कर रही है उन्होंने गत वर्ष 2025 में भी राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता ,,जूनियर,,में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।और इस वर्ष 2026 में शताक्षी शर्मा ने डीड लिफ्ट मे 100 किलो वजन, बेंच प्रेस में 52.5 किलो वजन एवं स्क्वेट 80 किलो वजन में  रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश,अनूपपुर जिले एवं कोतमा नगर का नाम भी गौरांवित किया है। एक तरफ जहां बेटियों शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है वही कोतमा की बेटी खेल स्पर्धा में भी अग्रणी होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है शताक्षी ने बताया कि मैं एक दिन इस देश के लिए ओलंपिक में भी खेलना चाहती हूं यदि इसी तरह लोगों का उत्साहवर्धन प्यार आशीर्वाद मिलता रहा तो जरूर देश के लिए भी खेलूंगी।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पक्षियों की प्यास बुझाने पक्षी मित्र अभियान, कलेक्टर व टीआई को सकोरा भेंट कर अभियान का किया शुभारंभ 

*3 हजार सकोरा रखने का संकल्प*

उमरिया

पक्षियों के संरक्षण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले भर में तीन हजार सकोरे रखने का संकल्प लिया गया है। जिसमें युवाओं की टोली जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी को सकोरे भेंट कर अभियान का शुभारंभ किया। 

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा की युवा टीम उमरिया की पक्षी मित्र अभियान अनोखी पहल है। इस पहल में जिले के सभी वासियों को जुड़ना चाहिए और अपने घर की छतों पर एक- एक सकोरा रख कर  बिलुप्त हो रहे पक्षियों का संरक्षण कर में योगदान देना चाहिए।कलेक्टर व कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि युवा टीम लोगों को जागरूक करने के लिए पानी के सकोरे वितरित करके एक नेक कार्य कर रही है। 

पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन हाजार का लक्ष्य लिया गया है । विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य पक्षी मित्र  अभियान आयोजन । पक्षियों को राहत देगा एक सकोरा अभियान के तहत जिला कलेक्टर  एवं कोतवाली थाना प्रभारी को युवाओं ने सकोरा भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

पशु-पक्षियों का हमारे पर्यावरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोल है। पेड़-पौधे व पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। इनके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हम सभी को पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। 

गौमाता की सुरक्षा के खोखले दावे: राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के बीच खतरे में जान, कचरा और बायो-वेस्ट बना गौवंश के लिए मौत का जाल

समाचार 06 फ़ोटो 06

खुलेआम फेंके गए कूड़ा, कचरा, बायो-वेस्ट से गौमाता की जान को खतरा

शहडोल

जिले के धनपुरी नगरपालिका अंतर्गत बंद पड़ी बैगा माइंस के पास खुले में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। इस कचरे में प्लास्टिक पन्नियां, अस्पताल का बायो-वेस्ट, इस्तेमाल की गई सिरिंज और अन्य खतरनाक सामग्री शामिल है। भोजन की तलाश में यहां पहुंच रहे गौवंश इन जहरीले अवशेषों को खा रहे हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि धनपुरी नगरपालिका यह कचरा फेंक रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का बायो-वेस्ट भी यहीं डंप किया जा रहा है। इसके साथ ही SECL की लापरवाही भी सामने आई है, जिससे यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। तीनों विभागों की अनदेखी ने हालात को विकराल बना दिया है।

हाल ही में अमलाई ओपन कास्ट माइंस क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी पीने से 8 से अधिक गौवंशों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब बैगा माइंस के पास फैलता कचरा एक और बड़े हादसे की चेतावनी दे रहा है। स्थानीय नागरिकों, गौ रक्षकों और पशु प्रेमियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई, जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वहीं म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

नवागत कलेक्टर राखी सहाय ने सम्हाला पद भार

उमरिया

जिले के 20 वे कलेक्टर के रूप में राखी सहाय ने शाम चार बजे  पद भार ग्रहण किया, तत्पश्चात कलेक्टर परिसर में संचालित सभी विभागों का निरीक्षण किया। पद भार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से संक्षिप्त  चर्चा करते हुए  बताया की सरकारी योजनाओं की योजनाओं को असली जामा पहनाना, उन्हें वांछित हाथों तक पहुचाना मेरी प्राथमिकता है। उमरिया जिला आदिवासी क्षेत्र है,जहाँ पर काम करने की अपार संभावनायें है, मेरी कोशिश है कि जिला विकास के सोपान की ऊंचाइयों तक पहुंचे। श्रीमती राखी सहाय ने यह भी कहा कि आज ही मैं जिला स्तरीय  बैठक कर विभाग वार विकास कार्यों की जानकारी लेकर प्राथमिकताये तय कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी, ताकि जिला  विकास कार्यों अव्वल साबित हो सकें। आपने यह भी कहा कि  जो विभाग अपने लक्ष्य में पीछे हैं, उन्हें आगे बढाने का काम किया जायेगा।

समाचार 08 फ़ोटो 08

तीन हाथियों का समूह गोबरी में, एक हाथी लापता, खोजबीन जारी

अनूपपुर

जिले में तीन हाथियों का समूह रविवार की रात वन परिक्षेत्र राजेन्द्रग्राम के पटना बीट से विचरण करता हुआ सोमवार की सुबह जैतहरी के गोवरी बीट अंतर्गत जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। तीनों हाथियों द्वारा रात में किसानों के खेतों में लगी एवं रखी फसलों को अपना आहार बनाया है वही एक हाथी शनिवार एवं रविवार की मध्यरात्रि वन परिक्षेत्र अनूपपुर के भोलगढ़ बीट अंतर्गत चटुआ गांव में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करने बाद रविवार एवं सोमवार के दिन से पता नहीं चल रहा जिसकी वन विभाग द्वारा खोजबीन की जा रही है।

सोमवार की सुबह एक बार फिर से वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन बीट ग्राम एवं ग्राम पंचायत गोबरी के झुरहीतलैया जंगल में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। तीनों हाथियों के निरंतर  वंनरक्षकों,सुरक्षाश्रमिकों एवं ग्रामीणों के साथ रात भर हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। वही एक अकेला हाथी पोंडी एवं भोलगढ़ वन बीट के अंतर्गत जंगल में ठहर कर विश्राम करने की संभावना बताई जा रही है जिसकी वन विभाग द्वारा खोजबीन की जा रही है।

समाचार 09 फ़ोटो 09

सिलेंडर ब्लास्ट किराना दुकान में लगी आग

अनूपपुर 

जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम दुनिया के किराना दुकान में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान की तरफ उठने लगी। गर्मी के कारण आग की लपटे 40 से 50 फीट ऊपर तक उठी,  देखते देखते आग इतनी तेज हो गई कि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

समाचार 10

शिक्षक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन 

उमरिया 

जिले के शिक्षा विभाग के शिक्षक संतोष गौतम का आज हृदय गति रूक जाने के कारण उन्होंने उमरिया रेलवे स्टेशन में अंतिम साँस ली। श्री गौतम सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय उमरिया में पदस्थ होकर काम कर रहे थे, वह आज डी पी सी के प्रभार में थे, शहडोल स्थित अपने निवास से चिरमिरी कटनी शटल से उमरिया कार्यालय आ रहें थे और वह प्लेटफार्म दो से एक सीढ़ी चढकर आये और प्लेट फार्म एक में  उनके सीने में दर्द हुआ और देखते ही देखते उनकी सांस रूक गयी। अचेत अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया, जहाँ पर चिकित्सो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget