मुख्यमंत्री विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा को करेंगे संबोधित, मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत

मुख्यमंत्री विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा को करेंगे संबोधित, मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत


अनूपपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक में 13 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे नर्मदा हरि सेवा न्यास के नए मुख्यालय में स्वर्गीय भगवत शरण माथुर की जयंती पर 'पंच परिवर्तन' विषय पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

स्वर्गीय भगवत शरण माथुर ने अनेक बार प्रचारक के रूप में सेवा की, रीवा संभाग में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रहे। वे भाजपा मध्य प्रदेश के सह संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा हरियाणा प्रांत एवं राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमुख रहे। साथ ही नर्मदा हरि सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक अध्यक्ष भी थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

*मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की मौत*


उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खेत पर गेहूं की कटाई करने गए एक वृद्ध किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। घटना शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद जायसवाल पिता चुनई जायसवाल उम्र 65 वर्ष,अपने घर से कुछ दूरी पर मौजूद सोसायटी के करीब खेत में काम करने गए थे।खेत के पास एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। अचानक छत्ते से निकली मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने गोविंद पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मधुमक्खियों ने वृद्ध के शरीर पर झुंड बनाकर हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हमले के दौरान गोविंद काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी। अत्यधिक डंक लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना बाद में उनके घर,जो हाईस्कूल के पास स्थित है,पहुंची। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget