अनियंत्रित कार पलटी, कई घायल, सड़क मरम्मत में लापरवाही, युवती हुई घायल

अनियंत्रित कार पलटी, कई घायल, सड़क मरम्मत में लापरवाही, युवती हुई घायल


अनूपपुर

सड़क सुरक्षा के तहत पेट्रोलिंग कर रही यातायात टीम ने सूचना प्राप्त हुई कि पास ही के मग्राम धनगवाँ, थाना जैतहरी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन क्रमांक DL 10 CK 3046 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। वाहन में सवार परिवार छत्तीसगढ़ से इलाज कराकर वापस गाडासराई, जिला डिंडोरी की ओर जा रहा था।

दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन पूरी तरह उलट गया और उसमें सवार 4 सदस्य अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। एएसआई ब्रिजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रिजवान एवं आरक्षक मनीष सिंह ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन में फंसे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। यातायात पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

*सड़क मरम्मत में लापरवाही, युवती हुई घायल*


अनूपपुर जिले के अनूपपुर-चचाई राज्य मार्ग में चल रहे मरम्मत कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने के कारण एक स्कूटी सवार युवती गड्ढे में गिरकर घायल हो गई है,  जिसे हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर-चचाई राज्यमार्ग में जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढों के लिए किसी भी प्रकार की सुरक्षा या संकेत का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है, जिसका खामियाजा एक स्कूटी सवार युवती को भुगतना पड़ा। युवती स्वाति सिंह पिता-नरेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी चचाई बस्ती मेंडियारास,जो कि अपनी स्कूटी में सवार होकर अपने घर की ओर जा रही थी, जहां राज्यमार्ग में ठेकेदार द्वारा किए गए गड्ढे के आगे पीछे किसी भी प्रकार का संकेत नहीं लगाने से गिरकर घायल हो गई। जिससे ठेकेदार एवं इंजीनियर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget