रिश्वत का प्रस्ताव ठुकराने पर मिली धमकियां, थाने में हुई शिकायत, छात्रावास अधीक्षक निलंबित

रिश्वत का प्रस्ताव ठुकराने पर मिली धमकियां, थाने में हुई शिकायत, छात्रावास अधीक्षक निलंबित


अनूपपुर

जमुना कोतमा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लतार के केंद्राध्यक्ष पी.जे. प्रजापति ने थाना भालूमाड़ा प्रभारी विपुल शुक्ला लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है, कि परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने का प्रस्ताव ठुकराने पर उन्हें घर में घुसकर धमकियां दी गईं और झूठे आरोप लगाने की चेतावनी दी गई। प्रजापति वार्षिक परीक्षा 2026 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा केंद्राध्यक्ष नियुक्त थे।

शिकायत के अनुसार 19 फरवरी 2026 को नंदिनी पाठक के पिता सोमेश्वर नारायण पाठक उनके निवास पहुंचे और कथित रूप से कहा कि उनकी बेटी को जिले में प्रथम स्थान दिलाना है, जिसके लिए “जितना पैसा लगेगा” देने को तैयार हैं, केंद्राध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया आरोप है कि 20 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे संबंधित व्यक्ति दोबारा घर पहुंचे और नकल कराने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने की धमकी दी।

इसके बाद 21 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचकर फिर दबाव बनाने और शिकायत करने की चेतावनी दी गई। केंद्राध्यक्ष ने कहा कि घटना से वे मानसिक रूप से आहत और भयभीत हैं, उन्होंने संबंधित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

*छात्रावास अधीक्षक निलंबित*

शहडोल उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जे.पी. यादव ने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय बिचारपुर के छात्रावास अधीक्षक श्री नीलशरण सिंह द्वारा छात्र के बीमारी के समय उपचार कार्य में लापरवाही बरतने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 09 में प्रदत्त शक्तियों के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि नील शरण का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जैसिंहनगर जिला शहडोल नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget