नेशनल हाईवे- 43 में टायर फटने से पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, 8 जुआड़ी गिरफ्तार, 4 बाइक जप्त
अनूपपुर
नेशनल हाईवे - 43 शहडोल से कोतमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पसला के पहले कोतमा की ओर जा रहे डीजल एवं पेट्रोल से भरा टैंकर MP 04 GB 0227 के अचानक टायर फटने से पलट गया और टैंकर में भरा डीजल बड़ी मात्रा में सड़क पर गिरकर बहने लगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे नागरिक ने जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को दी।
थाना कोतवाली तथा थाना यातायात के पुलिस बल की तत्परता पूर्वक कार्यवाही से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर तत्काल दो फायर ब्रिगेड एवं दो हायड्रा क्रेन मौके पर पहुंचाई गई, सावधानी पूर्वक डीजल - पेट्रोल के टैंकर को खड़ा किया जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया एवं उक्त अवधि के लिए नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया, जिससे किसी प्रकार की कोई जन एवं धन हानि नही हो पाई। टैंकर के चालक चन्द्रभान ठाकुर पिता रामसिहं ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरदुआ पानी थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह के द्वारा बताया गया कि वह टैंकर जबलपुर डिपो से लेकर कोतमा जा रहा था, जो ग्राम भोलगढ़ के पास नेशनल हाईवे पर अचानक दो टायर फटने से टैंकर पलट गया, जो ड्रायवर और क्लीनर ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। टैंकर से तेजी से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर गिरने लगा जो अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद दी जिससे कोई बड़ी दुर्घटना एवं आगजनी नहीं हो सकी।
*8 जुआड़ी गिरफ्तार, 4 बाइक जप्त*
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना को रात में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बैहाटोला में तिराहा के पास कुछ जुआडियान बिजली के स्ट्रीट लाईट की रोशनी मे जुआ का फड लगाकर ताश पत्तो के माध्यम से रुपयो पैसो का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है सूचना की तस्दीक हेतु मुताबिक निर्देश बिजुरी पुलिस द्वारा जुआ फड में रेड कार्यवाही कर जुआड़ी बृम्हानन्द पिता हेमराम चतुर्वेदी उम्र 40 वर्ष निवासी गिरारी थाना पेन्ड्रा जिला जीपीएम, दीपक सेन पिता लेखराम सेन उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला, मनोज कुमार पिता गोविन्द प्रसाद कचेर उम्र 54 वर्ष निवासी धनपुरी जिला शहडोल, हरीश जायसवाल पिता लल्लू जायसवाल उम्र 58 वर्ष निवासी कटखोरा जिला कोरबा, विनोद कुशवाहा पिता जगदीश सिंह कुशवाहा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला, पन्नेलाल पिता फूल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला, ईश कुमार पिता रिसीराम कचेर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला, चेतलाल पिता अमूले पनिका उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बैहाटोला थाना बिजुरी के जुआ फड में जुआ खेलते मिले आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर अनुंसंधान मे लिया गया । इस प्रकार जुआडियान के कब्जे से नगदी रकम 8 हजार रुपये एवं 4 नग मोटर सायकल बरामद हुए कुल मशरुका 208000 रुपये जप्त किया गया।
