पेंगोलिन तस्करी मामले मे 10 आरोपी गिरफ्तार, 65 वर्षीय ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

पेंगोलिन तस्करी मामले मे 10 आरोपी गिरफ्तार, 65 वर्षीय ने नाबालिग से किया दुष्कर्म


शहडोल

वन्यजीवों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की विशेष टीम ने पेंगोलिन के शिकार और तस्करी के मामले में 10 आरोपियों को धर दबोचा है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर दक्षिण वन मंडल अंतर्गत जैतपुर के देवरी बीट में सोन नदी पुलिया के पास की गई। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 1.643 किलोग्राम पेंगोलिन की खाल (स्केल्स) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत बताई जाती है। इसके साथ ही वन्यजीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धनपुरी निवासी ईस्ताक मोहम्मद और दीपक द्विवेदी शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों में शंकर उर्फ गोलू दहायत, सुशीत कुमार अधिकारी, लक्ष्यपत सिंह गोंड, अर्जुन सिंह, मार्को चैन सिंह, गेंद सिंह और बीरन सिंह परस्ते के नाम शामिल हैं। खास तौर पर बीरन सिंह के पास से एक जीवित कछुआ भी बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पेंगोलिन का शिकार कहां से किया गया और इसकी बिक्री कहां की जानी थी, इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। वन विभाग की कई टीमें मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं। यह पूरी कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की गई है, जिसमें अवैध शिकार व तस्करी पर कड़ी सजाओं का प्रावधान है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*65 वर्षीय ने नाबालिग से किया दुष्कर्म*

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के अनुसार आरोपी अधेड़ ने 16 मार्च के दिन बच्ची को घर पर काम करने के बहाने बुलाया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद दुराचारी ने फिर से किशोरी के सांथ यह शर्मनाक कृत्य किया। डर और शर्म के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को भी नहीं बताई।

जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी, तब परिवार को शक हुआ। परिजनों द्वारा जांच कराने पर नाबालिग के गर्भवती होने का चैंकाने वाला सच सामने आया। जिसके बाद सोहागपुर थाने मे जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget