मां मनोकामना को दी गई विदाई, उत्साह व उमंग के साथ की गई पूजा अर्चना, धूमधाम से निकाली झांकी

मां मनोकामना को दी गई विदाई, उत्साह व उमंग के साथ की गई पूजा अर्चना, धूमधाम से निकाली झांकी


अनूपपुर

मां मनोकामना की स्थापना 19 अक्टूबर 2025 को राम जानकी मंदिर के पास बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ की गई।प्रतिदिन पूजा,अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 22 अक्टूबर 2025 को भींगी आंखों से मां मनोकामना को विदाई दी गई। झांकी पूरे शहर में भ्रमण कर श्री दुर्गा मंदिर मढ़िया प्रांगण में स्थित तालाब में विदाई दी गई।

मां मनोकामना के भक्त शुभम ठाकुर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें प्रमुख रूप से 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार बाजे गाजे के साथ मां का भव्य आगमन राम जानकी मंदिर अनूपपुर वार्ड क्रमांक 04 में हुआ। मां काली की विशेष पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। तीसरे भव्य कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, उसके बाद भव्य एवं दिव्य प्रसिद्ध महा आरती एवं महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया। 56 भोग एवं भक्ति एवं ममता मयी भजनों के साथ मां की आराधना एवं  देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 22 अक्टूबर 2025  प्रातः सिंदूर रश्म के पश्चात शाम को मां मनोकामना की झांकी पूरे शहर में भ्रमण की एवं भींगी आंखों से विदाई दी गई। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष मां मनोकामना का छठवें वर्ष में प्रवेश हुआ था।

मां मनोकामना के भक्त शुभम ठाकुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।जिन्होंने प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया।मां मनोकामना की सेवा एवं आराधना की।उन्होंने कहा कि सभी नगर वासियों का हमारी समिति को भरपूर स्नेह प्रेम एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। मां मनोकामना की कृपा एवं आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।माता रानी सभी के कष्टों को हरे एवं सभी का भंडार भरे।मां मनोकामना की विदाई पर शहर की सड़कों को फूल पत्तों से सजाया गया जिस पर से मां मनोकामना की दिव्य एवं आकर्षक झांकी शहर भ्रमण करने के लिए निकली।इस अवसर पर काफी संख्या में नगर के मनोकामना के साथ-साथ चल रहे थे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget