अनिल गुप्ता पर हो FIR कांग्रेस व ब्राम्हण समाज ने खोला मोर्चा, थाने शिकायत, 7 दिन का अल्टीमेटम
*भाजपा अपने पार्टी के महिला की रक्षा नही कर पा रही है, पूरे देश की महिलाओं की रक्षा कैसी करेगी*
*कब होगी कार्यवाही, महिलाओ के सम्मान के प्रति भाजपा का अनुशासन, नियम गया तेल लेने, अनिल की जेब मे भाजपा या भाजपा की जेब मे अनिल*
अनूपपुर
जिले के जैतहरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता अपने कारनामो को लेकर हमेशा सुर्खियों पर रहते है कभी सोशल मीडिया में गलत फोटो डालकर सुर्खियों में आए अनिल गुप्ता इस बार अपने ही नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नवरत्नी शुक्ला के आचरण के बारे में उन्हें कुलक्षणी और पिशाच जैसे अमर्यादित और अपमानजनक शब्द कह डाला, उसके बाद जिले से लेकर भोपाल तक खलबली मच गई। अनिल गुप्ता भाजपा पार्टी से अलग-थलग पड़ गए हैं, बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। भाजपा पार्टी के कई पदाधिकारी अनिल गुप्ता के कार्यशैली को गलत बता रहे हैं। कई पार्टियों के महिला मोर्चा भी महिला का अपमान करने पर कड़ी निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
*भाजपा ने नही की कार्यवाही*
भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री पर भाजपा के वरिष्ठ नेता के अमर्यादित, अपमान जनक बयानबाजी के बाद पूरी तरह चुप बैठी है। 3 दिन बीतने के बाद भी दागदार नेता अनिल गुप्ता पर कोई कार्यवाही नही कर पा रही है, भाजपा पार्टी जो हमेशा महिलाओ के सम्मान की बात व रक्षा करने की ढिंढोरा पीटते रहती हैं उस पार्टी को अनिल गुप्ता के नाम पर क्या सांप सूंघ गया, जिला स्तर के नेता के लिए पार्टी का अनुशासन क्या तेल लेने चला गया, भाजपा पार्टी जब एक अपने महिला पदाधिकारी के सम्मान की रक्षा नही कर सकती तो पूरे देश के महिलाओ की रक्षा कैसे करेगी। ऐसा महसूस हो रहा कि पार्टी के कथनी व करनी में बहुत अंतर है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अनिल गुप्ता को भाजपा पार्टी अपने जेब मे रखती है या अनिल गुप्ता पार्टी को अपने जेब मे रखती है। भाजपा की कार्यवाही पर महिला समाज की टकटकी लगीं हुई हैं।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
वहीं उक्त मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान कांग्रेस के साथ जैतहरी थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपे हैं। जिस पर उन्होंने अनुपपुर जिले के भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा सार्वजनिक मंच से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र शब्दों का उपयोग कर अपमानित करने पर, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
*महिला मोर्चा जिला महामंत्री की शिकायत*
वहीं उक्त मामले में जैतहरी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने थाने में शिकायत करते हुए यह बात लिखी है कि मैं जैतहरी नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हूं व वर्तमान अनुपपुर जिला महिला मोर्चा की महामंत्री एवं निर्वाचित पार्षद हूँ। अनिल गुप्ता द्वारा सार्वजनिक मंच से अपने भाषण में मेरे लिए कुलक्षणी एवं पिशाच जैसे अपशब्दों का उपयोग कर मुझे अपमानित किया गया, इस प्रकार मेरे लिए अपशब्द कहने से मैं बहुत व्यथित हूँ।
*अनिल गुप्ता का महिला विरोधी चेहरा उजागर*
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने भाजपा शासनकाल में जैतहरी के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री का अपमान किए जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अनिल गुप्ता का आचरण भाजपा के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों को पूरी तरह खोखला साबित करता है।रमेश सिंह ने कहा कि “यह भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। मंच से नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा के नेता जब अपनी ही महिला कार्यकर्ताओं का अपमान करेंगे तो जनता किस पर भरोसा करेगी? अब भाजपा की पोल खुल चुकी है। उन्होंने तीखे अंदाज़ में कहा कि भाजपा महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है और सत्ता के नशे में उनके नेता समाज की आधी आबादी का अपमान करने से भी नहीं चूकते।
रमेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा संगठन और प्रशासन ने शीघ्र ही अनिल गुप्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जबरदस्त आंदोलन करेगी और भाजपा को जनता के बीच “महिला विरोधी पार्टी” के नाम से बेनक़ाब करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा महिला विरोधी ढोंगी पहरा है। भाजपा का असली चेहरा महिला विरोधी ढोंगी पहरा, सम्मान की लड़ाई जारी है, कांग्रेस जनता की तैयारी है।
*ब्राम्हण समाज ने दी 7 दिन की चेतावनी*
ब्राम्हण समाज अनूपपुर ने बैठक कर महिला के प्रति भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी ने पूरे समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। समाज के सदस्यों का कहना है कि यह घटना न केवल महिला की गरिमा का अपमान है, बल्कि समाज में प्रचलित नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी सीधा आघात है। इस संबंध में ब्राम्हण समाज ने सर्वसम्मति से अनिल गुप्ता के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
समाज में महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की भाषा और व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है। अनिल गुप्ता तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, ताकि समाज में फैली पीड़ा और असंतोष को दूर किया जा सके। ब्राम्हण समाज ने चेतावनी दी कि यदि बैठक के सात दिवस के भीतर संबंधित महिला की शिकायत पर थाने अथवा प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ब्राम्हण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। समाजजनों ने कहा कि यह संघर्ष महिला सम्मान और समाज की गरिमा की रक्षा के लिए होगा।