महिला पर डंडे से हमला, हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर
जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत घटित गंभीर अपराध पर बिजुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। फरियादिया लक्ष्मी बंसल पति होरीलाल बंसल उम्र 50 वर्ष निवासी लोहसरा की थाना आकर शिकायत दर्ज कराई की वह और सुनीता बंसल पति किशन बंसल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मोहाडा दफाई बिजुरी की हनुमान मंदिर चौराहा बिजुरी में तीज त्यौहार के अवसर पर बिकने वाले बांस के छींटना, दातुन बेच रही थी, शाम करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बांस का डंडा से उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए मारा, जिससे पीड़िता मौके पर बेहोश हो गई, आरोपी को पकड़ कर पूछने पर उसने अपना नाम कृष्ण मोहन कुमार पिता स्वर्गीय बृज किशोर राय निवासी ग्राम मटिहानी थाना मटिहानी जिला बेगूसराय बिहार का होना बताया । घटना विवरण पर अपराध क्र. 267/25 धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान में लिया गया, बेहोश पीड़िता को बिजुरी अस्पताल से रेफर कर ईलाज हेतु रायपुर ले जाया जा रहा था जो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई है, जिस पर थाना में मर्ग क्रमांक 40 / 25 धारा 194 BNSS का कायम कर जांच में लिया गया, मारपीट पर कायम अपराध पर हत्या की धारा ईजाफा कर प्रकरण के आरोपी कृष्ण मोहन कुमार से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया गया कि वह हनुमान मंदिर चौक में सब्जी दुकान से टमाटर लेकऱ खा रहा तो सब्जी वाले और मृतिका के द्वारा उसे डांट फटकार कर भगा दिया गया तथा मृतिका ने उसे अपशब्द कहें, जिस कारण से उसने अपने पास रखे बांस के डंडा से मृतिका के सिर पर जानलेवा चोट पहुंचाई जिससे मृतिका की मृत्यु हो गई। आरोपी के बताए अनुसार प्रकरण में बांस के डंडा को जप्त किया गया है। तथा प्रकरण के आरोपी कृष्ण मोहन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
