मंदिर में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान जप्त, अवैध परिवहन पर ट्रक जप्त

मंदिर में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान जप्त, अवैध परिवहन पर ट्रक जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना चचाई पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी के दो आरोपियों को  गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।  27 अगस्त 2025 को मनीष तिवारी पिता तेजभान तिवारी उम्र 35 साल निवासी अमलाई के द्वारा थाने में रिपोर्ट किया था कि 11 मुखी हनुमान मंदिर डूंगरिया टोला में सह व्यवस्थापक हूँ,  26 अगस्त 2025 को दोपहर में पुजारी मंदिर में ताला बंद कर भोजन करने घर गया था, इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा हनुमान मंदिर के अंदर घुसकर मंदिर में रखा पूजा की दो कांसे की थाली,एक स्टील की थाली तथा एक तांबे का लोटा एवं नगदी कुल कीमती करीबन 6 हजार रूपये चोरी कर  ले गए हैं, रिपोर्ट पर थाना चचाई के अपराध क्रमांक 232/25 धारा 331 (3), 305( ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ किया गया तो आरोपी शिवा सिंह पिता वासुदेव उम्र 25 साल निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई एवं बैजू कुमार ग्वाल पिता हरिप्रसाद ग्वाल उम्र 40 साल निवासी चीफ हाउस कॉलोनी अमलाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, आरोपियों से चोरी के दो कांसे की थाली, एक स्टील की थाली एवं एक तांबे का लोटा कुल कीमती 5500 रुपए जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी शिवा सिंह पूर्व में भी राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

*अवैध परिवहन पर ट्रक जप्त*

जिले के थाना करनपठार के अंतर्गत सरई चौकी में डग्गी क्रमांक MP 29 ZD 5938 के विरूद्ध  अवैध गिट्टी परिवहन करते पकडे जाने पर वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर चालक आशीष कुमार यादव पिता भगवान दास यादव उम्र 34 वर्ष निवासी हर्री थाना सोहागपुर जिला शहडोल के खनिज गिट्टी परिवहन करते पाये जाने पर थाना करनपठार पुलिस द्वारा उक्त डग्गी को जप्त कर धारा 4/21 खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget