प्रति 

     श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय

     अनूपपुर जिला अनूपपुर म.प्र.

विषय- षडयंत्र पूर्वक दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे की जांच करने बाबत

महोदय

            निवेदन है कि नीरज गुप्ता निवासी वार्ड़ नं. 04 बापू चौक अमलाई ,जिला ब्यूरो साधना न्यूज़ अनूपपुर के पद पर पत्रकारिता का  कार्य कर रहा हूँ,  मेरे ऊपर थाना चचाई में महिला मीना केवट पति संतोष केवट निवासी वार्ड़ नं. 04 अमलाई के द्वारा तुलसी पेट्रोल पंप के पास की हुई घटना के संबंध में झूठी शिकायत पर मेरे ऊपर मामला दर्ज कराया गया है। जबकि मेरा मीना केवट से कोई विवाद नहीं हुआ हैं। और एक लंबे अरसे से मीना केवट तथा उसके परिवार से कोई बातचीत नहीं होती है बिना किसी जांच व सबूत के बिना मामला दर्ज करना सही नही है। जबरदस्ती मेरे ऊपर मामला दर्ज करा दिया गया है। घटना के संबंध मे महिला द्वारा बताए गए दिन दिनांक समय के अनुसार मेरे मोबाइल का लोकेशन टावर तथा आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर ली जाए ,मुझे पता है कि मैं इस घटना में शामिल नहीं था, इसलिए मैं नार्को टेस्ट की अनुमति का निवेदन करता हूँ, पहले मेरा टेस्ट कराया जाए फिर आवेदक का नार्को टेस्ट करवाया जाए, जिस घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी। ज्ञात हो  कि महिला आदतन शिकायतकर्ता हैं, इसके पहले भी कई लोगों की झूठी शिकायत कर उन्हें परेशान किया जा चुका है, यदि महिला की थाना चचाई मैं दर्ज पूर्व रिकॉर्ड निकलवाई जाए तो पुलिस खुद ब खुद सच्चाई पता चल जाएगी।

                अस्तु श्री मान जी से निवेदन हैं कि पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की कृपा।

                                                               नीरज गुप्ता

                                                       जिला ब्यूरो साधना न्यूज़

                                                      अनूपपुर म.प्र.

                                                      मोबाइल- 9425173849

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget