समाचार 

*महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भव्य शिव बारात, नगरवासियों ने किया स्वागत*

*भोलनाथ की बारात में मध्यप्रदेश शाशन के मंत्री दिलीप जायसवाल हुए सामिल*

अनूपपुर

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डोला के प्रसिद्ध तुर्राधाम में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। दो दिवसीय मेले और अखंड मानस पाठ के साथ, भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात नगर परिषद डोला के शिव मंदिर से ढ़ोल नागाड़ो के साथ धूमधाम से निकाली गई। जहाँ पर नगर के श्रद्धालु इस अद्भुत आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति का वातावरण बना रहा। जहाँ पर मध्यप्रदेश शाशन के मंत्री दिलीप जायसवाल भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्लित रहें. सड़को के किनारे भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्लित बारातियों के लिए जगह जगह जल पान की ब्यवस्था नगर के लोगों द्वारा की गई थी।

*शिव बारात का  हुआ भव्य स्वागत*

भगवान शिव की बारात नगर परिषद न्यू डोला के शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। नगरवासियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ बारात का स्वागत किया। जगह-जगह स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शिव बारात का अभिनंदन किया। बारात में शिवभक्त अलग-अलग स्वरूपों में सजे-धजे चल रहे थे। कोई भोलेनाथ का रूप धरकर नृत्य कर रहा था, तो कोई शिव के गणों के रूप में भक्तिभाव से सराबोर था। सबसे मनमोहक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चों ने बाल शिव का रूप धारण किया। उनकी भोली सूरत और अद्भुत श्रृंगार ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालु उन्हें देखकर भाव-विभोर हो उठे और आशीर्वाद देते रहे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे भक्ति भाव से इस आयोजन में भाग लिया।

*तुर्राधाम में हुआ विशेष पूजन और महाआरती*

भगवान भोलेनाथ की बारात  तुर्राधाम पहुंचने पर भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयकारों के साथ शिवमय वातावरण में डूब गए।

*अखंड मानस पाठ और भंडारे का आयोजन*

महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से अखंड मानस पाठ प्रारंभ हुआ, जो अगले दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। 27 फरवरी को महाप्रसाद वितरण के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशेष रूप से 101 कन्याओं के लिए कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिससे भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।

*नगरवासियों की सराहनीय भागीदारी*

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में तुर्राधाम जन कल्याण समिति, एस.ई.सी.एल. परिवार, नगर परिषद डोला व म.प्र./छ. ग. पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में ओम प्रकाश पांडे, गिरधारी लाल गुप्ता, आधाराम वैश्य, विनोद तिवारी, प्रेमचंद यादव, रवि शंकर तिवारी, राकेश पांडे, श्रीमती रीनू सुरेश कोल, सीएमओ राजेश मार्को, नंदलाल तिवारी, पुष्पराज सिंह, आशीष प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, शिवेंद्र सिंह, शिव मिश्रा, अवधेश राय, लालमन यादव, अशोक कोल, रिंकू दूबे, उपेंद्र पांडे, मुनीम चाचा, पप्पू पांडे, बैजनाथ मेहता, बी.पी. सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम सिंह, उपेंद्र खुटिया, ऋषि दुबे, दिलीप सिंह, सदानंद सिंह, शारदा मरावी, द्वारिका सिंह, असरफीलाल यादव, राहुल सिंह परिहार, अनिल साव,मृतुंजय चौबे, पवन सिंह, संजय चौरसिया और बी.एल. सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 चरण तीर्थ पावन धाम मे विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ महायज्ञ

भोले भाले सनातनियों का धर्म परिवर्तन मे लगी विदेशी ताकते : जगतगुरु

अनूपपुर

अनंत विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य संप्रदाय के पीठाधीश्वर रामललाचार्य महाराज के पावन सानिध्य मे चरण तीर्थ पावन धाम में 9 दिवसीय राम महायज्ञ जगद्गुरु स्वामी के मुखर बिंदु से श्री राम कथा की अमृत वर्षा एवं आदर्श रामलीला मंडली खजुरी ताल का  आयोजन किया गया। चरण तीर्थ पवन धाम के आसपास के ग्रामीणों द्वारा आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को विशाल भंडारा आयोजित किया गया इस भंडारे में लगे हुए गांव से ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई ।भंडारे के महाप्रसाद प्राप्त कर लोगों ने स्वयं को धन्य माना। जिला मुख्यालय एवं कोतमा से पधारे पत्रकारों से चर्चा के दौरानअनंत विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य संप्रदाय के पीठाधीश्वर रामललाचार्य महाराज ने बताया कि सर्वप्रथम हमारे शिष्य जयसवाल जी द्वारा बताया गया कि हमारे गांव के पास जंगल में एक पावन धाम है जहां बैठने से शांति मिलती है आप एक बार यहां अवश्य पधारे उनके आग्रह पर हम यहां पहुंचे और किसी पवन धाम पर ही रात विश्राम किया उधर विश्राम के उपरांत मुझे स्वप्न द्वारा जानकारी मिली के यहां पर चार कुंड है तथा भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरण चिन्ह माता जानकी के चरण चिन्ह एवं भैया लक्ष्मण के चरण कॉन की छाप स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है तथा भगवान राम के धनुष तथा तरकश एवं तीर के निशान भी दिखाई पड़े जिसके चलते पूर्व में यहां ऋषि मुनि तप किया करते रहे होंगे और इस पावन धाम में पांडवों के भी आने का प्रमाण मिलता है। स्वामी ने बताया कि इस सिद्ध पीठ में आज भी प्रमाण के रूप में शीला को गर्मी में छूने से उसमें शीतलता महसूस होती है अब इससे ज्यादा इस शिला को प्रमाण की क्या आवश्यकता है। स्वामी जी ने यह भी बताया कि इन जंगलों में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां ईसाई मिशनरीज के द्वारा धर्म परिवर्तन की भी घटनाएं सुनने में आती हैं जो अत्यंत निंदनीय कार्य है धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए हम सभी सनातन धर्मियों को एकता का परिचय देते हुए अपने भटके हुए परिवार को धर्म शास्त्रों एवं प्राकृतिक प्रमाणों को बढ़ाकर घर वापसी कराई जा सकती है मैं घर वापसी करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं और आने वाले समय में इस क्षेत्र में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना होगी और हमारे भटके हुए परिवारों को घर वापसी करवाना ही हम सब का मुख्य उद्देश्य होगा। स्वामी ने यह भी बताया कि हमारे धर्म में छुआछूत एवं उच्च नीच की बात केवल सनातन धर्मियों को बांटने के लिए अंग्रेजों की चल रही जिसके चलते उन्होंने अगड़ी पिछड़े अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजातियों का वर्गीकरण  किया गया। हम सब ईश्वर के दर्शन करने के लिए  श्रद्धालुओं का उमड़ रहा है जन सैलाब अष्टम दिवस की कथा का वाचन करते हुए जगद्गुरु रामलला चार्य ने बताया कि भगवत प्राप्ति के अधिकारी सभी जाति वर्ग के लोग,  भगवत प्राप्ति के अधिकारी हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने अधिकारों को छोड़कर कर्तव्यों को सर्वोपरि माना एवं उन्होंने अपने 14 वर्ष के वनवास में भीलन मां शबरी के झूठे बेर खाकर यह बताया कि समाज में कोई ऊंचा और कोई नीचा नहीं होता केवल वह अपने भाव से ही महान होता है जैसे मां शबरी ने अपने गुरु की आज्ञा मानकर सैकड़ो वर्ष भगवान राम की प्रतीक्षा की और भगवान राम मिलने के बाद अपने भाव से उन्हें झूठे बेर खिलाई और उसे झूठे बेर में भगवान श्री राम को आनंद की अनुभूति हुई। जगतगुरु ने आगे बताया कि यह पावन चरण तीर्थ अत्यंत ही पवन है यहां पर स्थापित शीला पर अपनी मन्नत मांगने पर अवश्य पूर्ण होती है यहां के लोगों का यह अनुभव है। इस क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलती रही है जो अत्यंत निंदनीय कार्य है हमारे सनातन भाई जिन्हें भ्रमित कर दूसरे धर्म में परिवर्तित कर दिया गया है उनके घर वापसी करना हम सब का परम कर्तव्य है और इस कार्य में हम सब अपनी पुरी इच्छा शक्ति के साथ कार्य करेंगे।

समाचार 01 फ़ोटो 01

हत्या के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा व 6 हजार जुर्माना

अनूपपुर

लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया किअपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बलदीर सिंह गोड पिता रामभजन गोड उर्म 49 वर्ष निवासी केकरपानी थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल ने आजीवन कारावास सजा एवं 6 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

आरोपी बलदीर सिंह गोड ने दिनांक 18 फरवरी  2023 को शाम 4.00 बजे से 11.00 के बीच ग्राम केकरपानी स्थित उसके घर पर उसकी पत्नी अनसिया बाई गोड की मृत्यु कारित करने के आशय से उसके साथ मारपीट की, यह जानते हुये कि ऐसा करने से उसकी मृत्यु होना संभाव्य है अनसिया बाई की हत्या कारित की।

थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा प्रकरण को पंजीवद्व किया जा कर जाॅच एवं अन्वेषण के पश्चात चलान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । माननीय द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल की न्यायालय में उक्त अपराध के संबंध में विचारण किया गया लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने उक्त प्रकरण की पैरवी न्यायालय के समक्ष की और विचारण पश्चात दोषी पाये जाने पर आरोपी  बलदीर सिंह गोड को न्यायालय आजीवन कारावास सजा व 6 हजार रूपए जुर्माना लगाया है।

समाचार 02 फ़ोटो 02                                                

पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय में मनाया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान मेले का आयोजन

*जन सामन्य में विज्ञान के प्रति सोच को बढ़ाने की जरूरतः डॉ. देवेन्द्र तिवारी*

समाचार

नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार एवं एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सूरज परवानी, राजकिशोर गुप्ता, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अनूपपुर के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र सिंह एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के व्याख्याता प्रशांत पाण्डेय डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी एवं समस्त प्राध्यापक गणों द्वारा सरस्वती मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।  मुख्य अतिथि डॉ सूरज परवानी के द्वारा सामान्य जीवन में विज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया गया । जिन्होंने रमन प्रभाव को समझाया एवं सीवी रमन के जीवन पर विशेष प्रकाश डाला । डॉ रमन एवं अन्य भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों एवं सफलता के बारे में भी व्याख्यान में समझाया। कन्या स्कूल के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए जीवन के हर क्षण में विज्ञान के महत्त्व के विषय में बताया l

प्रशांत पाण्डेय ने अपने उद्बोधन कहा कि विज्ञान दिवस के आयोजन के मूल उद्देश्य को बताया। उन्होने कहा कि हम सभी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवस्थित ज्ञान का होना, हमे विज्ञान के निकट लाता है। उन्होने सर सी. वी. रमन द्वारा प्रतिपादित रमन इफेक्ट पर भी बात की। इस आयोजन पर हर्ष वयक्त करते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियो को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने एवं लोगो को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। विज्ञान ने हर युग में मानवीय सोच को एक नया आयाम दिया है। आज का यह दिन भारत की युवा पीढ़ी को अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करता है। अंत में कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपको महाविद्यालय में ऐसा मंच प्रदान किया जाता है जिससे आप अपना कौशल विकास कर सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते है। 

महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर देवेंद्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर सी. वी. रमन की उपलब्धि हमे गौरवान्वित करती है। आप सभी छात्राएं देश का भविष्य है। आप सभी में अपार संभावनाएं है। समाज मे विज्ञान व अनुसंधान के प्रति जागरूकता एवं रूचि जागृत करना आवश्यक है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जड़ो की ओर लौटे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारतीय इतिहास की महान विरासत का प्रतीक है। उन्होने कहा कि जिज्ञासु बने एवं अपने आत्मक बल को मजबूत बनाएं। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करे। संचार कौशल को समृद्ध कर व्याक्तित्व विकास करे। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा भ्रमण कर सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गये मॉडल का अवलोकन किया गया, विद्यार्थियों ने अपने बनाए गये मॉडल के विषय सम्पूर्ण कार्य प्रणाली को बताया और अतिथियों ने उसे देखा और विद्यार्थियों की प्रशंशा की और अपनी टिप्पणिया दी। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालयीन में हुए प्रतियोगिताओं पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मॉडल इत्यादि के समस्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा इस सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्तायों को बधाईयां दी। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विजय कुमार तिवारी जी के द्वारा किया गया।

समाचार 03 फ़ोटो 03

कांग्रेस सेवा दल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाए जाने हेतु संभागीय सम्मेलन आयोजित 

अनूपपुर

जनहित के मुद्दों को उठाकर कांग्रेस सेवा दल जनता की आवाज बने  पंचायत स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष से  तथा  ग्राम के पंच सरपंचों से जुड कर हर पंचायत में सेवा दल संगठन का निर्माण कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता करें । जमीनी स्तर पर सेवा दल को मजबूत बनाएं तभी कांग्रेस का संगठन मजबूत होगी सेवा दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर चलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  प्रशिक्षण दे  प्रशिक्षण कार्यक्रम अति आवश्यक है । उक्त आशय के उदगार  कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा मध्य प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने अनूपपुर जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस के समर्पित जुझारू एवं  सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए। 

सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र ने सेवा दल के राष्ट्रीय कार्य समिति में पारित कार्य योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए 7 मार्च 2025 तक सेवा दल को नई नवीनीकरण पदाधिकारी की सूची जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैयार करने को कहा है तथा शीघ्र ही संभागीय समीक्षा बैठक ली जाएगी जिला स्तर पर हर महा बैठक आयोजित करना अनिवार्य होगा इसकी रिपोर्ट प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यालय को देना अनिवार्य होगा उन्होंने सेवा दल के छोटे-छोटे सिविल लगाकर प्रशिक्षित करने निर्देश दिया मां के अंतिम रविवार को रवि मिलन कार्यक्रम एवं ध्वज बंधन कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक नगरी निकायों के सार्वजनिक स्थान पर किया जाना अनिवार्य घोषित किया । 

कांग्रेस सेवा दल के संभागीय सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम को सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक शहडोल संभाग प्रभारी रमेश द्विवेदी ने कांग्रेस सेवा दल को कांग्रेस की जड़ एवं ताकत बताया कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने से पहले सेवादल को मजबूत बनाने को कहा । अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया तथा सेवादल प्रशिक्षण शिविर अनूपपुर विधानसभा में यथाशीघ्र कराए जाने की बात कहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया तथा नरेंद्र प्रताप सिंह राजन राठौर बिसाहू लाल साहू सेवा दल के प्रदेश सचिव सूरज प्यासी मोहम्मद इमरान मंसूरी सुरेंद्र जैन संतोष सिंह राम सजीवन गौतम दोमल सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एहसान अली अंसारी ने किया । कांग्रेस सेवा दल के संभागीय सम्मेलन में हीरामणी सोनी  अजय सिंह जो शर्मा खान मोहम्मद शाकिर रविंद्र सुखाड़िया संतोष राठौड़ पुरुषोत्तम कनौजिया रमेश चौधरी रामसरोवर सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में सेवा दल के कार्यकर्ता नेता अपनी नियत वर्दी के साथ शहडोल उमरिया तथा अनूपपुर जिले के कोने-कोने से बैठक में शामिल होने के लिए शामिल हुए।

समाचार 04 फ़ोटो 04

जुआ खेलते 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जमुनिहाटोला,  अनूपपुर में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर  प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं,  शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक दीपक बुंदेला एवं राजेश बडोले  द्वारा कमल बैगा के घर के पास जमुनिहाटोला अनूपपुर में जयपाल कोल, दीपक सिहं परस्ते,  गुड्डा कोल , लल्लू कोल , मनमोहन तिवारी सभी निवासी जमुनियाटोला अनूपपुर को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया एवं आरोपीगणो से 52 ताश के पत्ते एवं कुल नगदी 6170 रूपये जप्त किया गया।  आरोपीगणो के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 13 मध्यप्रदेश पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है ।

समाचार 05 फ़ोटो 05

जानवरो के लिए लगाए गए करेंट से युवक की हुई थी मौत, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना में ज्ञानेन्द्र कुमार बैस पिता चन्द्रमणि बैस उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साखी थाना में मौखिक सूचना दी गई कि उसके ग्राम खडहुली स्थित खेत मे काम करने के लिये 2 मजदूर शिवप्रसाद कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम साखी  एवं उसके रिश्ते का बाबा गेंदलाल कोल पिता शिवदयाल कोल निवासी ग्राम साखी रहते थे, रात्रि मे दोनो लेबरों को खेत मे बने कमरे मे छोडक़र घर साखी चला गया था, सुबह आकर देखा तो कमरे मे गेंदलाल सोया था, किन्तु शिवप्रसाद नही था, गेंदलाल से पूछने पर  उसने जानकारी न होना बताया। मोटर स्टार्ट करने के लिए गैरिज मे जाने पर शिवप्रसाद कोल को मरा हुआ मिला, उसके बायें पैर की पिंडली में कई जगह बिजली का करंट लगा होना पाया गया, गेंदलाल से पूछने पर जानकारी न होने पर कमरे मे करंट लगने की कोई संभावना न होने मोटर का स्टार्टर 05 फीट ऊपर होना बताया। गेंदलाल द्वारा पूछने पर यह बात बताया गया कि बीती रात पडोंस का किसान सुन्दर लाल कहार द्वारा घर में पानी लेने आने पर खेत तरफ न आने के लिये कहा, सुन्दर लाल के खेत तरफ जाना तो चना के खेत मे जंगली जानवरों को बिजली का करंट लगाकर मारने के लिए तार एवं खूंटी उखाडते हुए देखना बताया । पुलिस ने धारा 194 बी.एऩ.एस.एस. का कायम कर जांच मे लिया गया ।

मर्ग की जांच के दौरान मृतक शिवप्रसाद कोल के शव का पंचनामा किया जाकर पी.एम. सी.एच.सी. ब्यौहारी से कराया गया। प्रकरण मे सूचना के आधार पर आरोपी सुन्दरलाल कहार पिता कामता प्रसाद कहार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम खडहुली एवं राजकुमार कुशवाहा पिता रामकिंकर कुशवाहा उम्र 43 वर्ष निवासी झिरिया टोला थाना ब्यौहारी हाल ग्राम खडहुली को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो, आरोपी सुन्दर लाल कहार द्वारा रात्रि मे अपने खेत मे बोई चने की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 11 हजार वोल्ट की बडी लाईन मे जी.आई. तार से खूटी गाडकर करेंट फैलाना तथा रात्रि करीबन 02 बजे उसमे फंस कर शिवप्रसाद कोल की मृत्यु हो जाने पर अपने पडोंसी खेत मे काम करने वाले राजकुमार कुशवाहा को फोन कर बुलाकर साक्ष्य छुपाने के आशय से मृतक शिवप्रसाद कोल को उठाकर उसके खेत के गैरिज मे रखकर चले जाना  बताया। प्रकरण मे आरोपीगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त जी.आई. तार एवं खूंटी तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है । पुलिस ने धारा 105, 238(बी) बी.एन.एस. कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है  जिन्हे न्यायालय मे पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

पुलिस की तरह 24 घंटे करते हैं काम, पटवारियों ने 13 महीने का वेतन समेत कई मांगें रखीं, सौपा ज्ञापन

शहड़ोल

शहडोल में पटवारी संघ ने कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व और आयुक्त भू-अभिलेख को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से छुट्टी के दिनों में भी सामान्य कार्यों के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि या तो यह व्यवस्था बंद की जाए या फिर पुलिस विभाग की तरह उन्हें भी 13 महीने का वेतन दिया जाए। काम के लिए मोबाइल फोन हुआ खराब, नए की मांग की है।

सार्थक ऐप और ई-डायरी अटेंडेंस को लेकर भी पटवारियों ने अपनी परेशानी बताई। उनका कहना है कि उन्हें उचित संसाधन और मोबाइल नहीं दिए जाते। छह साल पहले मिले सस्ते मोबाइल अब बेकार हो चुके हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण ऐप का इस्तेमाल व्यावहारिक नहीं है। पटवारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना को लेकर भी समस्या उठाई। उनका कहना है कि योजना में पैसा सीधे किसान के खाते में आता है। पटवारी का काम सिर्फ किसान का रजिस्ट्रेशन करना है। लेकिन पैसा नहीं आने पर उन पर सीएम हेल्पलाइन के निराकरण का दबाव बनाया जाता है।

पटवारियों ने पदोन्नति की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को वेतन उन्नयन और पदोन्नति का लाभ मिला है। लेकिन पटवारियों को यह सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने मांग की कि राजस्व निरीक्षक के खाली पदों पर वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति दी जाए।

समाचार 07 फ़ोटो 07

15 लाख के 165 गुम हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

शहड़ोल

शहडोल पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से करीब 15 लाख कीमत के 165 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से बरामद किया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इन मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जहां-जहां मोबाइल की लोकेशन मिली, पुलिस ने वहां पहुंचकर बरामदगी की।

समाचार 08 फ़ोटो 08

आंगनबाड़ी केंद्र पर युवाओं की टोली ने पोषणयुक्त औषधीय पौधों का किया रोपण

उमरिया

आयुष मंत्रालय के निर्देशन उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं 15 परिसर में पोषणयुक्त औषधि का पौधा रोपण किया गया।

पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि अनादिकाल से ही औषधीय पौधों का उपयोग रोगनाशक और स्वास्थ्यवर्धक के रूप में, भारत ही नहीं समूचे विश्व में होता रहा है। मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने की आधारशिला के रूप में औषधीय पौधों का महत्व सर्वविदित है।पौधों की चिकित्सा शक्ति के कई वर्णन ऋगवेद, अथर्ववेद, उपनिषद, एवं महाभारत तथा पुराणों, चरक संहिता एवं सुश्रुत संहिता-औषधीय पौधों के दो महत्वपूर्ण सारांश में किया गया है।

पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते हैं। पौधों के कारण पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।पौधे ही जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जीवन में एक-एक पौधे का रोपण जरूर करना चाहिए। धरती को स्वस्थ रखने के लिए पौधों का महत्वपूर्ण भूमिका है।पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। पृथ्वी का हम जितना दोहन कर रहे हैं, उसी के दुष्परिणाम हम आज झेल रहे हैं। पृथ्वी पर प्रदूषण को दूर करने के लिए सबसे अहम पौधारोपण है। पौधारोपण के दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा केवट, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन,खुशबू बर्मन, लक्ष्मी महोबिया व आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

समाचार 09 फ़ोटो 09

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया का सैकड़ो मानपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने  किया जोरदार स्वागत                   

उमरिया

चुरहट विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल जब मानपुर नगर से गुजरने की खबर लगते ही, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा प्रसाद गौतम के निज निवास पर एकत्रित जिले भर के कांग्रेस जनों ने विंध्य के लाडले सपूत अपने चाहेते राहुल भैया के आगमन पर बाजे गाजे के साथ आतिशबाजियों सहित जोरदार स्वागत करते हुए, उन्हें फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता विजय गौतम ने अजय सिंह राहुल भैया को शाल श्रीफल से भेंट की इस दौरान जिला कांग्रेस उमरिया के पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, राहुल देव सिंह, कांग्रेस नेता रोशनी सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह रतिभान सिंह, ब्लॉक कांग्रेस मानपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, विजय बहादुर सिंह, के के पयासी, ज्ञान प्रकाश पटेल, उमाशंकर पटेल, कुशलेंद्र तिवारी, कमलेश गुप्ता, गोविंद रस्तोगी, सुशील पटेल, भोला पटेल, कुश सिंह, श्रीकांत गुप्ता, रूपेश गुप्ता, रोशन खान, रवि सेन, आदि क्षेत्रीय और स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे, विदित हो की मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता जैसे अहम् किरदार को बखूबी निभाकर समूचे विंध्य में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले अजय सिंह अपने बेबाकी के साथ-साथ कुशल नेतृत्व के लिए भी प्रदेश भर में जाने जाते हैं जिनके रीवा शहडोल संभाग सहित समूचे विंध्य रीज़न में ही हजारों समर्थक और पूरे प्रदेश में लाखों प्रशंसक मौजूद हैं, ऐसे में जब अजय सिंह राहुल एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने कल देर शाम उमरिया जिले के प्रवास पर मानपुर में अचानक पहुंचे तो इसकी खबर लगते ही मानपुर में उनके समर्थकों का हुजूम सा लग गया और उन्होंने अपने चहेते नेता का पूरी गर्म जोशी से स्वागत किया।

15 लाख के 165 गुम हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

शहड़ोल

शहडोल पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से करीब 15 लाख कीमत के 165 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से बरामद किया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इन मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जहां-जहां मोबाइल की लोकेशन मिली, पुलिस ने वहां पहुंचकर बरामदगी की।

पुलिस की तरह 24 घंटे करते हैं काम, पटवारियों ने 13 महीने का वेतन समेत कई मांगें रखीं, सौपा ज्ञापन

शहड़ोल

शहडोल में पटवारी संघ ने कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व और आयुक्त भू-अभिलेख को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से छुट्टी के दिनों में भी सामान्य कार्यों के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि या तो यह व्यवस्था बंद की जाए या फिर पुलिस विभाग की तरह उन्हें भी 13 महीने का वेतन दिया जाए। काम के लिए मोबाइल फोन हुआ खराब, नए की मांग की है।

सार्थक ऐप और ई-डायरी अटेंडेंस को लेकर भी पटवारियों ने अपनी परेशानी बताई। उनका कहना है कि उन्हें उचित संसाधन और मोबाइल नहीं दिए जाते। छह साल पहले मिले सस्ते मोबाइल अब बेकार हो चुके हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण ऐप का इस्तेमाल व्यावहारिक नहीं है। पटवारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना को लेकर भी समस्या उठाई। उनका कहना है कि योजना में पैसा सीधे किसान के खाते में आता है। पटवारी का काम सिर्फ किसान का रजिस्ट्रेशन करना है। लेकिन पैसा नहीं आने पर उन पर सीएम हेल्पलाइन के निराकरण का दबाव बनाया जाता है।

पटवारियों ने पदोन्नति की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को वेतन उन्नयन और पदोन्नति का लाभ मिला है। लेकिन पटवारियों को यह सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने मांग की कि राजस्व निरीक्षक के खाली पदों पर वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति दी जाए।

दिन दहाड़े खुलेआम सट्टे का खेल बेख़ौफ़ जारी, खाकी की मिलीभगत पर उठे रहे सवाल

उमरिया 

जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व ग्रामीण इलाकों में सट्टे और जुए का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। हाल ही में एक स्थानीय नागरिक ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस मामले को उजागर किया, जिसमें दावा किया गया कि पाली क्षेत्र में सट्टा खुलेआम चल रहा है और इसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि शहर से गांव तक फैले इस गैरकानूनी धंधे के पीछे कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिनमें बुद्धा, राहुल, विजय और एक अग्रवाल जी का नाम चर्चा में है। इन पर आरोप है कि वे सट्टे का नेटवर्क चला रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे गोरखधंधे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाकी वर्दीधारी कुछ लोग इन सटोरियों से सांठगांठ कर कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पाली के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध सट्टे और जुए के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और पाली को इस अवैध कारोबार से कब मुक्ति मिलती है।

मधुमक्खियों ने ले ली बुजुर्ग की जान, 10 लोग हुए घायल, हवन करने के दौरान हुआ हादसा

शहडोल 

जिले के गुरा गांव में हवन के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। भगदड़ में प्रेमलाल कोल (60) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

ब्यौहारी के गुरा गांव में हवन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे रामकिशोर साहू ने घर में हवन का आयोजन किया था। हवन में आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। हवन के दौरान उठे धुएं से पास के पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई। धुएं से परेशान होकर मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने पानी में कूदकर तो कुछ ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में प्रेमलाल कोल (60) खेत की ओर भागे, लेकिन वहां गिर पड़े और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में बाबूलाल साकेत, रामदयाल साहू समेत 10 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जब मधुमक्खियां चली गईं, तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्रेमलाल का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद हवन स्थल से 200 मीटर दूर खेत में चार घंटे बाद उनका शव मिला। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रेमलाल के शरीर पर मधुमक्खियों के काटने के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

फूड प्वाइजनिंग के खिलाफ एबीवीपी ने आंदोलन व प्रदर्शन कर कुलपति को सौपा ज्ञापन

अनूपपुर

अखिल भारती विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक इकाई ने विगत दिनों गुणवत्ताविहीन भोजन के द्वारा 100 से अधिक छात्राओं फूड प्वाइजनिंग शिकार हुए जो कि शिवपाल सिंह बुंदेला कैटरर्स द्वारा परोसा गया था उनका इतिहास पहले से ही खराब है एवं ब्लैकलिस्ट भी हैं इसके बाद भी विश्वविद्यालय में मेस संचालन का टेंडर उनको कैसे प्राप्त हो गया, एवं लगातार छात्राओं से मिल रही शिकायत आए दिन गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जाता था, भोजन सामग्री की जांच, शिवपाल सिंह बुंदेला को टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता, विश्वविद्यालय में उपस्थित वाटर फिल्टर का नियमित जांच, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषय, विश्वविद्यालय में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को 24×7 खोला जाए, एवं विभिन्न विषयों को लेकर विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय ईकाई द्वारा आंदोलन कर प्रभारी कुलपति ब्योमकेश त्रिपाठी को तत्काल कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्य करता एवं छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।

जानवरो के लिए लगाए गए करेंट से युवक की मौत, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना में ज्ञानेन्द्र कुमार बैस पिता चन्द्रमणि बैस उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साखी थाना में मौखिक सूचना दी गई कि उसके ग्राम खडहुली स्थित खेत मे काम करने के लिये 02 मजदूर शिवप्रसाद कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम साखी  एवं उसके रिश्ते का बाबा गेंदलाल कोल पिता शिवदयाल कोल निवासी ग्राम साखी रहते थे, रात्रि मे दोनो लेबरों को खेत मे बने कमरे मे छोडक़र घर साखी चला गया था, सुबह आकर देखा तो कमरे मे गेंदलाल सोया था, किन्तु शिवप्रसाद नही था, गेंदलाल से पूछने पर  उसने जानकारी न होना बताया। मोटर स्टार्ट करने के लिए गैरिज मे जाने पर शिवप्रसाद कोल को मरा हुआ मिला, उसके बायें पैर की पिंडली में कई जगह बिजली का करंट लगा होना पाया गया, गेंदलाल से पूछने पर जानकारी न होने पर कमरे मे करंट लगने की कोई संभावना न होने मोटर का स्टार्टर 05 फीट ऊपर होना बताया। गेंदलाल द्वारा पूछने पर यह बात बताया गया कि बीती रात पडोंस का किसान सुन्दर लाल कहार द्वारा घर में पानी लेने आने पर खेत तरफ न आने के लिये कहा, सुन्दर लाल के खेत तरफ जाना तो चना के खेत मे जंगली जानवरों को बिजली का करंट लगाकर मारने के लिए तार एवं खूंटी उखाडते हुए देखना बताया । पुलिस ने धारा 194 बी.एऩ.एस.एस. का कायम कर जांच मे लिया गया ।

मर्ग की जांच के दौरान मृतक शिवप्रसाद कोल के शव का पंचनामा किया जाकर पी.एम. सी.एच.सी. ब्यौहारी से कराया गया। प्रकरण मे सूचना के आधार पर आरोपी सुन्दरलाल कहार पिता कामता प्रसाद कहार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम खडहुली एवं राजकुमार कुशवाहा पिता रामकिंकर कुशवाहा उम्र 43 वर्ष निवासी झिरिया टोला थाना ब्यौहारी हाल ग्राम खडहुली को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो, आरोपी सुन्दर लाल कहार द्वारा रात्रि मे अपने खेत मे बोई चने की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 11 हजार वोल्ट की बडी लाईन मे जी.आई. तार से खूटी गाडकर करेंट फैलाना तथा रात्रि करीबन 02 बजे उसमे फंस कर शिवप्रसाद कोल की मृत्यु हो जाने पर अपने पडोंसी खेत मे काम करने वाले राजकुमार कुशवाहा को फोन कर बुलाकर साक्ष्य छुपाने के आशय से मृतक शिवप्रसाद कोल को उठाकर उसके खेत के गैरिज मे रखकर चले जाना  बताया। प्रकरण मे आरोपीगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त जी.आई. तार एवं खूंटी तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है । पुलिस ने धारा 105, 238(बी) बी.एन.एस. कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है  जिन्हे न्यायालय मे पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अनूपपुर

मां नर्मदा की उद्गगम नगरी अमरकंटक मे महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा तथा शिवालयों मे पूजा- अर्चन किया। मेला ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेला के दूसरे दिवस बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की, मेला में लगाई गई दुकानों में लोगो ने खरीदी की। बच्चों ने मेला में विभिन्न प्रकार के लगाए गए  झूलो का आनंद लिया। खिलौने खरीदे, महिलाओं ने घरेलू जरूरत की सामग्रियां खरीदी। अमरकंटक पहुंचे लोगों ने अमरकंटक स्थित विभिन्न दार्शनिक स्थलों का भी अवलोकन किया गया।

समाचार 02 फ़ोटो 02

फूड प्वाइजनिंग के खिलाफ एबीवीपी ने आंदोलन व प्रदर्शन कर कुलपति को सौपा ज्ञापन

अनूपपुर

अखिल भारती विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक इकाई ने विगत दिनों गुणवत्ताविहीन भोजन के द्वारा 100 से अधिक छात्राओं फूड प्वाइजनिंग शिकार हुए जो कि शिवपाल सिंह बुंदेला कैटरर्स द्वारा परोसा गया था उनका इतिहास पहले से ही खराब है एवं ब्लैकलिस्ट भी हैं इसके बाद भी विश्वविद्यालय में मेस संचालन का टेंडर उनको कैसे प्राप्त हो गया, एवं लगातार छात्राओं से मिल रही शिकायत आए दिन गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जाता था, भोजन सामग्री की जांच, शिवपाल सिंह बुंदेला को टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता, विश्वविद्यालय में उपस्थित वाटर फिल्टर का नियमित जांच, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषय, विश्वविद्यालय में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को 24×7 खोला जाए, एवं विभिन्न विषयों को लेकर विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय ईकाई द्वारा आंदोलन कर प्रभारी कुलपति ब्योमकेश त्रिपाठी को तत्काल कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्य करता एवं छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।

समाचार 03 फ़ोटो 03

कालेज छात्र का गुमा मोबाइल पुलिस ने दिलाया वापस

 अनूपपुर

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में बी. काम. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भूपेन्द्र कुमार पिता संतोष प्रसाद निवासी ग्राम बरटोला थाना राजेन्द्रग्राम के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 11 फरवरी 2025 को बस स्टैण्ड अनूपपुर में ओप्पो कंपनी का 20 हजार रूपये कीमत का स्मार्ट फोन गिरकर गुम हो गया है। कालेज छात्र के गुम मोबाईल की रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज की जाकर पतासाजी की गई एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक पल्लव खराड़ी के द्वारा गुमा हुआ मोबाईल अमलाई थाना चचाई से दस्तयाब कर कालेज छात्र  भूपेंद्र कुमार को सौंपा गया है। बीस हजार रूपये कीमती गुम हुए मोबाईल के प्राप्त होने पर कालेज छात्र ने अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

बिजली के करेंट लगने से किसान की हुई मौत, जंगली जानवरों के लिए लगाया गया था करेंट

शहडोल 

जिले के खड़हुली गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर किसान शिवप्रसाद कोल (22) की मौत हो गई। पुलिस ने तार जब्त कर जांच शुरू की है। वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड़हुली गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। 22 वर्षीय शिवप्रसाद कोल अपने खेत में फसल को पानी देने जा रहा था, तभी अज्ञात शिकारियों द्वारा बिछाए गए 11 हजार केवी के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब शिवप्रसाद देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसके पैर में जीआई तार फंसा हुआ था। तार में करंट होने का अंदेशा होते ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन कटवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि तार को जब्त कर लिया गया है और कुछ संदेहियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि करंट जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया गया था। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। घटना के बाद वन विभाग की पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिले में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

समाचार 05 फोटो 05

मधुमक्खियों ने ले ली बुजुर्ग की जान, 10 लोग हुए घायल, हवन करने के दौरान हुआ हादसा

शहडोल 

जिले के गुरा गांव में हवन के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। भगदड़ में प्रेमलाल कोल (60) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

ब्यौहारी के गुरा गांव में हवन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे रामकिशोर साहू ने घर में हवन का आयोजन किया था। हवन में आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। हवन के दौरान उठे धुएं से पास के पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई। धुएं से परेशान होकर मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने पानी में कूदकर तो कुछ ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में प्रेमलाल कोल (60) खेत की ओर भागे, लेकिन वहां गिर पड़े और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में बाबूलाल साकेत, रामदयाल साहू समेत 10 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जब मधुमक्खियां चली गईं, तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्रेमलाल का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद हवन स्थल से 200 मीटर दूर खेत में चार घंटे बाद उनका शव मिला। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रेमलाल के शरीर पर मधुमक्खियों के काटने के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

समाचार  06 फ़ोटो 06

आंगनबाड़ी केंद्र पर युवाओं की टोली ने पोषणयुक्त औषधीय पौधों का किया रोपण

उमरिया

आयुष मंत्रालय के निर्देशन उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं 15 परिसर में पोषणयुक्त औषधि   का पौधा रोपण किया गया।पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि अनादिकाल से ही औषधीय पौधों का उपयोग रोगनाशक और स्वास्थ्यवर्धक के रूप में, भारत ही नहीं समूचे विश्व में होता रहा है। मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने की आधारशिला के रूप में औषधीय पौधों का महत्व सर्वविदित है।पौधों की चिकित्सा शक्ति के कई वर्णन ऋगवेद, अथर्ववेद, उपनिषद, एवं महाभारत तथा पुराणों, चरक संहिता एवं सुश्रुत संहिता-औषधीय पौधों के दो महत्वपूर्ण सारांश में किया गया है।

पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते हैं। पौधों के कारण पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।पौधे ही जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जीवन में एक-एक पौधे का रोपण जरूर करना चाहिए। धरती को स्वस्थ रखने के लिए पौधों का महत्वपूर्ण भूमिका है।पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। पृथ्वी का हम जितना दोहन कर रहे हैं, उसी के दुष्परिणाम हम आज झेल रहे हैं। पृथ्वी पर प्रदूषण को दूर करने के लिए सबसे अहम पौधारोपण है। पौधारोपण के दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा केवट, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन,खुशबू बर्मन, लक्ष्मी महोबिया व आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

समाचार 07 फ़ोटो 07

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उमरिया जिले में बैगा समुदाय से किया संवाद

उमरिया

मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उमरिया जिले के ग्राम लोढ़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत लाभान्वित बैगा समुदाय के हितग्राहियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों से उनकी जरूरतों एवं अनुभवों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मानपुर विधायक मीना सिंह जी एवं बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनजातीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने बैगा समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका संबंधी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह कार्यक्रम बैगा समुदाय के हितग्राहियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली और अपनी समस्याओं को सीधे राज्यपाल के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ।

समाचार 08 फ़ोटो 08

पाली में खुलेआम सट्टे का खेल, खाकी की मिलीभगत पर उठे रहे सवाल

शहडोल

संभाग के उमरिया जिले के नगर पालिका पाली क्षेत्र में उमरिया जिले के पाली नगर और ग्रामीण इलाकों में सट्टे और जुए का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। हाल ही में एक स्थानीय नागरिक ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस मामले को उजागर किया, जिसमें दावा किया गया कि पाली क्षेत्र में सट्टा खुलेआम चल रहा है और इसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि शहर से गांव तक फैले इस गैरकानूनी धंधे के पीछे कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिनमें बुद्धा, राहुल, विजय और एक अग्रवाल जी का नाम चर्चा में है। इन पर आरोप है कि वे सट्टे का नेटवर्क चला रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे गोरखधंधे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाकी वर्दीधारी कुछ लोग इन सटोरियों से सांठगांठ कर कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पाली के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध सट्टे और जुए के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और पाली को इस अवैध कारोबार से कब मुक्ति मिलती है।

समाचार 09 फोटो 09

ब्रह्माकुमारीज दिव्य प्रकाश भवन में 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से संपन्न

अनूपपुर

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 89वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  सेवा केंद्र संचालिका रीता दीदी ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। तथा आए हुए सभी सदस्य को परमात्मा से निरंतर अपने मन को लगाने से मनजीत जगजीत सहज बनने तथा शिवरात्रि का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए कहा कि कि शिव पर सिर्फ अक,धतूरा,भांग, नहीं चढावे, बल्कि अपने अंदर के विषय विकार बुराइयों,को शिव पर अर्पण करें।  

 उन्होंने कहा कि शिव के निराकार रूप के यादगार रूप मे  12 ज्योर्तिलिंगम के रूप में हम भक्ति करते हैं अर्थात शिव ही प्रकाश स्वरूप, ज्योति स्वरूप, निराकार स्वरूप है, ज्ञान स्वरुप हैं,हम सब आत्माओं के परमपिता हैं, सहज राजयोग का ज्ञान देते हैं, जिससे हमारे अंदर के अंधकार समाप्त हो जाते हैं,जब आत्मा में पांच विकार रूपी ग्रहण लग जाता है तब आत्माओं को पावन बनाने का सहज राजयोग का ज्ञान देते हैं,उसी के यादगार मे हम शिवरात्रि मनाते हैं शिव अर्थात सदा कल्याण करने वाले, सब की बुराइयों को समाप्त करने वाले, सबके विष को हरने वाले है। 

 बीके संस्था के बीके प्रवीण ने सभी को शिव ध्वज के नीचे प्रतिज्ञाएं करवाई, की सदा सभी के प्रति शुभ भावना व शुभकामना रखेंगे,अपने अंदर के विषय विकार को समाप्त करना, व्यसनो से मुक्त रहना,तथा सर्व के प्रति सहयोग भावना रखना।

समाचार 10

अवैध रेत उत्तखनन करते ट्रैक्टर जप्त

उमरिया

जिले के मानपुर बीट से बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के जंगल से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए विभागीय सूत्रों ने बताया कि रात करीब 11 बजे गस्ती दल को मुखबिर से रेत का उत्खनन किये जाने की सूचना मिली थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान मानपुर बीट अंतर्गत दरैया नाले मे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली मे रेत भरी जा रही थी। अमले को देखते ही चालक और मजदूर वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि जब्तशुदा ट्रैक्टर के इंजिन का नंबर ई-3253124, पॉवरट्रैक 434 डी 5 और रंग नीला है। जिसे परिक्षेत्र कार्यालय मे खड़ा किया गया। इस मामले मे अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

समाचार 11

बाइक की डिग्गी से रुपए चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

शहड़ोल

9 जनवरी 2025 को थाना जयसिंहनगर में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, दिनांक 06 जनवरी 2025 को एस.बी.आई जयसिंहनगर के सामने खड़े मोटर सायकिल की डिग्गी में रखे 20,000 रूपये नगदी, आधार कार्ड व पासबुक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस पर थाना जयसिंहनगर में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के आधार पर को संदेही दीपक गुप्ता पिता रामप्यारे गुप्ता निवासी बंधा बाजार जयसिंहनगर को पकड़कर पूछताछ की गई में जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

अवैध रेत उत्तखनन करते ट्रैक्टर जप्त

उमरिया

जिले के मानपुर बीट से बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के जंगल से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए विभागीय सूत्रों ने बताया कि रात करीब 11 बजे गस्ती दल को मुखबिर से रेत का उत्खनन किये जाने की सूचना मिली थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान मानपुर बीट अंतर्गत दरैया नाले मे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली मे रेत भरी जा रही थी। अमले को देखते ही चालक और मजदूर वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि जब्तशुदा ट्रैक्टर के इंजिन का नंबर ई-3253124, पॉवरट्रैक 434 डी5 और रंग नीला है। जिसे परिक्षेत्र कार्यालय मे खड़ा किया गया। इस मामले मे अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

बाइक की डिग्गी से रुपए चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

शहड़ोल

9 जनवरी 2025 को थाना जयसिंहनगर में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, दिनांक 06 जनवरी 2025 को एस.बी.आई जयसिंहनगर के सामने खड़े मोटर सायकिल की डिग्गी में रखे 20,000 रूपये नगदी, आधार कार्ड व पासबुक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस पर थाना जयसिंहनगर में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के आधार पर को संदेही दीपक गुप्ता पिता रामप्यारे गुप्ता निवासी बंधा बाजार जयसिंहनगर को पकड़कर पूछताछ की गई में जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत, युवक घायल

अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत पिपरिया गांव में मोड़ के पास केल्हौरी गांव से कांसा गाव रिश्तेदारी में जा रही 58 वर्षीय वृद्ध महिला सिया बाई चौधरी पति गोजवा चौधरी पर एवं मोटरसाइकिल चालक जितेंद्र चर्मकार पिता कमलेश निवासी कांसा पर अचानक एक पेड़ से उड़ कर आई मधुमक्खियो के समूह ने हमला कर दिया जिससे सिया बाई चौधरी की अस्पताल अनूपपुर मे उपचार दौरान मृत्यु हो गई जबकि जितेंद्र चर्मकार निवासी कांसा को भी शरीर के कई हिस्सों में मधुमक्खियो के समूह द्वारा काटे जाने पर गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा गया है

इंकलाब जिंदाबाद, तानाशाही बंद करो, भीख नही अधिकार मांगते के नारे के साथ सौपा ज्ञापन 

अनूपपुर

अंजली श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कामरेड लीला बांधव कामरेड जयंती मार्को कामरेड उर्मिला पाव कामरेड उर्मला विश्वकर्मा कामरेड संगीता मरावी कामरेड यशोदा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सहायिका ने रैली निकालकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं।

इंकलाब जिंदाबाद, तानाशाही प्रशासन बंद करो, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते ये नारे उन सैकड़ों आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के हैं जो अपनी मांगों को लेकर अनूपपुर जिले में आंदोलन कर रही हैं, अनूपपुर जिला परिषद एटक इकाई की इन महिला आंदोलनकारियों की मांग है कि आहार वितरण की नई प्रणाली में आ रही कठिनाई के मद्देनजर सरकार पुरानी व्यवस्था को बहाल करे, साथ ही पांच साल से ज्यादा समय हो जाने के बाद विभागीय सुपरवाईजर की भर्ती निकाली गई है, जिसमें कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही सहायिकाएं भी शामिल हो रही है, लेकिन विभागीय गतिविधियों के चलते उन्हें परीक्षा की तैयारी करने का समय नहीं मिलता, उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए समय दिया जाये, उनकी मांग है कि सेवा निवृत्त कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए।

एटक जिला परिषद युनियन अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव कहती हैं कि शासन काम का बोझ बढ़ाती जा रही है और ऊपर से डिजटल व्यवस्था के नाम पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है, मोबाइल पर ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी जा रही है और कई दूर-दराज गांवों में नेटवर्क नहीं मिलता, सरकार द्वारा जो मोबाइल प्रदान किये गये हैं वह कार्य क्षमता के अनुरूप नहीं हैं, हमारी मांग है कि मोबाइल चार्ज की राशि भी दी जाये, एफआरएस में सर्वर तथा नेटवर्क की गड़बड़ी के चलते फोटो कैप्टचर करने व सेव करने में कठिनाई हो रही है, जिसका निराकरण होना चाहिए, उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों मे रिकॉर्ड रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है और सरकार 5 साल पुरानी जानकारी मांग रही है, हमारी मांग है कि सरकार हर वर्ष ऑडिट करवाये और अपने पास जानकारी रखे, विभागीय जो राशि दी जाती है वह पूर्णतः स्पष्ट तथा सर्व विदित होनी चाहिए।

इन मांगों के साथ ही ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने उनके काम के दौरान उत्पन्न होनी वाली बाधाओं का जिक्र करते हुए शासन प्रसाशन से इसके निराकरण की मांग की है, इस आंदोलन में जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं पहुंची थीं।

समाचार 01 फ़ोटो 01 a 01

महाशिवरात्रि पर्व पर अमरकंटक में आयोजित 5 दिवसीय मेले का सांसद ने किया शुभारंभ

*मेले में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर किया शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार*

अनूपपुर

मां नर्मदा के उद्गम क्षेत्र पवित्र नगरी अमरकंटक में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सर्किट हाउस के पीछे स्थित मेला ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित पांच दिवसीय मेला का शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। नगर परिषद अमरकंटक के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी ,पत्रकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु व दर्शनार्थी उपस्थित थे। 

अमरकंटक में आयोजित महाशिवरात्रि मेला स्थल पर शासकीय विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल, कृषि विभाग, जनजाति कार्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रदर्शनी सह शिविर आयोजित किया गया था। जिसका सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक श्री फुन्देलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों व नागरिकों ने अवलोकन किया। सांसद हिमाद्री सिंह ने नागरिकों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

*मां नर्मदा की श्रृद्धालुओं ने की उपासना*

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम मंदिर में मां नर्मदा व भगवान शिव शंकर की भक्ति में लीन श्रृद्धालू उपासना करते देखे गए। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने बम-बम भोले, हर-हर नर्मदे, ओम नमः शिवाय का जप किया। देवालयों में लोग पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व जप करते देखे गए। मां नर्मदा उद्गम मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उद्गम मंदिर में मां नर्मदा व भगवान शंकर के देवालयों में मत्था टेका तथा भक्ति में लीन नजर आये। नर्मदा तट में श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा भोलेनाथ की पिंडी में जल का अर्पण किया। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अमरकंटक में स्थित आश्रमों ने भंडारा तथा जगह-जगह भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। 

*अमरकंटक में महाशिवरात्रि का महत्व*

मां नर्मदा को शंकरी अर्थात भगवान शंकर की पुत्री कहा जाता है। अन्य नदियों से विपरीत नर्मदा से निकले हुए पत्थरों को शिव का रूप माना जाता है, ये स्वयं प्राण प्रतिष्ठित होते हैं अर्थात् नर्मदा के पत्थरों को प्राण प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता नहीं होती है, इसी कारण देश में ही नही विदेशों में भी नर्मदा से निकले हुए पत्थरों की शिवलिंग के रुप में सर्वाधित मान्यता है, जिसके कारण अमरकंटक में महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है। मेले में जहां एक ओर हस्तशिल्प तथा खिलौने तथा विभागीय स्टाल लगाए गए थे। वहीं दूसरी ओर कपड़े, बर्तन, क्राकरी के बर्तन तथा फल, मिष्ठान, पूजन सामग्री, मनिहारी की सामग्री सहित विविध सामग्रियों की दुकानें सजाई गई हैं। 

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नर्मदा तट स्थित रामघाट सहित अन्य सरोवरों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई तथा भगवान शिव एवं मां नर्मदा को याद करते हुए जल अर्पण किया।महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला ग्राउंड अमरकंटक में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने भ्रमण कर जायजा लिया गया उन्होंने साफ सफाई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

समाचार 02 फ़ोटो 02

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 351 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

*कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को दी बधाई*

अनूपपुर 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निःशक्त, निर्धन और कमजोर परिवारों की सहायता के लिए आम लोगों की भावना और उनकी भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 26 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के खेल मैदान, बिजली ऑफिस के पास राजेन्द्रग्राम में किया गया। जिसमें 351 नव दम्पत्ति परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। मांगलिक परिणय  बेला पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता भवन से दुल्हो की बारात निकाली गई जिसकी अगुवाई जनप्रतिनिधियों ने की। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रीति सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के निर्वाचित पदाधिकारी, पार्षदगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण तथा जनपद पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। किसानों की समृद्धि के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों, ग्रामीण नागरिक, वृद्ध, युवा तथा महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/लाडली बहना योजना का लाभ हर पात्र बहनों को दिया जा रहा है। विवाह में सारी सुविधा देने के साथ ही 49 हजार रुपये उपहार स्वरूप भेंट की जा रही है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को हितलाभ प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में अनेक विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में दिन में विवाह की परम्परा रही है। सबसे अच्छा विवाह दिन का विवाह माना गया है। उन्होंने नव दम्पत्तियों को बधाई देते हुए कहा कि विवाह सात जन्म का बन्धन है, छोटी-छोटी बातों में दूरियां न बनाएं। गृहस्थ संचालन हेतु समझौता करना पड़ता है। उन्होंने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर वर पक्ष के लोगों का द्वारचार में भव्य स्वागत किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधिगण दोनो पक्षों से शामिल रहे। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई। बैण्ड बाजे की धुन पर वर-वधु पक्ष के साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि भी जमकर थिरके। वैवाहिक अवसर पर पेयजल, भोजन आदि की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। वैवाहिक सामग्रियां सजाई गई थीं। वैवाहिक कार्यक्रम हिन्दू रीति रिवाज के विधिविधान से मंत्रोच्चार कर सात फेरों के साथ पुरोहितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने नव दम्पत्तियों को उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 49 हजार का चेक प्रदान किया।

समाचार 03 फ़ोटो 03

मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत, युवक घायल

अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत पिपरिया गांव में मोड़ के पास केल्हौरी गांव से कांसा गाव रिश्तेदारी में जा रही 58 वर्षीय वृद्ध महिला सिया बाई चौधरी पति गोजवा चौधरी पर एवं मोटरसाइकिल चालक जितेंद्र चर्मकार पिता कमलेश निवासी कांसा पर अचानक एक पेड़ से उड़ कर आई मधुमक्खियो के समूह ने हमला कर दिया जिससे सिया बाई चौधरी की अस्पताल अनूपपुर मे उपचार दौरान मृत्यु हो गई जबकि जितेंद्र चर्मकार निवासी कांसा को भी शरीर के कई हिस्सों में मधुमक्खियो के समूह द्वारा काटे जाने पर गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा गया है

समाचार 04

हिंद कोयला मजदूर सभा के संघर्ष से मिला मजदूरों को न्याय और उनका हक- नाथू लाल पांडे 

*मजदूरों के हक के लिए हमेशा संघर्ष जारी रहेगा- श्रीकांत शुक्ला*

अनूपपुर

जमुना कोतमा क्षेत्र में पूर्व कोयला मजदूर सभा(एचएमएस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला के नेतृत्व में 13 दिनों का भूख हड़ताल एवं क्रमिक अनशन किया गया था। उसके फलस्वरूप क्षेत्र में कार्यरत 132 लोडर भाइयों के एमजीबी, बेसिक में जोड़कर इस माह भुगतान किया जा रहा है। जिसकी लड़ाई विगत दो वर्षों से लगातार कोयला मजदूर सभा (एचएमएस)श्रमसंघ द्वारा एरिया से लेकर बिलासपुर मुख्यालय तक लड़ाई लड़ा गया। जिसमें एसईसीएल के महामंत्री एवं जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पांडे के सहयोग एवं अथक प्रयास से इतनी बड़ी लड़ाई क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला अपने साथियों को लेकर लड़े, जिसका परिणाम जो काम असंभव, लोडर भाइयों को 2017 से एमजीबी को बेसिक में जोड़ने के उपरांत लोगों को अंडरग्राउंड अलाउंस वीडीए एसडीए और रिटायरमेंट के बाद पेंशन में काफी बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं नाथूलाल पांडे  एवं श्रीकांत शुक्ला ने कहा की 2017 से रिटायरमेंट हुए लोगों के एरियर्स का एक- एक पैसा कर्मचारियों को दिलवाएंगे, साथ ही उनके पेंशन रिवाइज भी एमजीबी जोड़ने के बाद पेंशन रिवाइज कराएंगे। यह लड़ाई जमुना कोतमा क्षेत्र के सभी श्रमिक साथियों के बदौलत लड़ाई को जीता गया है ‌और श्रीकांत शुक्ला द्वारा कहा गया है कि जो मार्च का वेतन अप्रैल में भुगतान होगा उसमें सभी लोडरो का एक मुश्त एरियर्स का भुगतान कराया जाएगा। साथ ही जिन सर्वेयरों को 2011 एवं 2016 में ग्रुप C से B में बेसिक फिक्सेशन किया गया है, उसके एरियर्स भुगतान की लड़ाई लगातार जारी रहेगा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के सभी श्रमवीर साथियों से अपील है कि एचएमएस यूनियन के साथ आप लोग ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर साथ दें जिससे संघ बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़कर मजदूरों का हक दिलवा सके। जैसा की आप सभी को मालूम है कि एसईसीएल के सीएमडी साहब द्वारा 26 जनवरी 2025 को एसईसीएल के 10 हजार कर्मचारियों की पदोन्नति निकालने का आदेश जारी किया गया था। किंतु जमुना कोतमा क्षेत्र में कुछ ही पदोन्नति आदेश नहीं निकाले गए ।जिसके ऐवज में प्रबंधन पर श्रीकांत शुक्ला दबाव बनाए हुए हैं कि यदि दिनांक 16 फरवरी 2025 तक सभी पदोन्नति आदेश नहीं निकाला जाता तो जमुना कोतमा क्षेत्र में पुनः आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। साथ-साथ आज एक और खुशखबरी कंपनी मुख्यालय बिलासपुर की तरफ से संघ को प्रदान किया गया है। की हमारे संगठन के अशोक जायसवाल (क्लर्क) जमुना यूजीआरऒ की 2 साल अतिरिक्त नौकरी बढ़ गई। दरअसल जमुना कोतमा में क्षेत्र के कामगारों से संबंधित मुद्दों को लेकर जो हड़ताल दिनांक 21 दिसम्बर 2024 से 23 दिसम्बर 2024 को हुआ था, उसमें बिंदु क्रमांक 6 में अशोक जयसवाल की मार्कशीट का वेरिफिकेशन करा कर कंपनी मुख्यालय भेजा जाना था। चूंकि जयसवाल के जन्मतिथि में त्रुटि थी जो 18 जनवरी 1965 था उसके अनुसार वे 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत हो गए, किंतु मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि 18 फरवरी 1967 के अनुसार मुख्यालय बिलासपुर में वेरिफिकेशन उपरांत उनके सेवाकाल की अवधि 2 वर्ष बढ़ गया है। जो कि कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के जेबीसीसीआई सदस्य नाथू लाल पांडे के अथक प्रयास से संभव हो पाया है। इन्होंने लगातार कंपनी मुख्यालय मे कई बार जाकर जयसवाल के मार्कशीट वेरिफिकेशन के लिए अमूल्य समय दिया जैसा कि उनके लिए संघ का प्रत्येक कर्मचारी महत्वपूर्ण है। कंपनी मुख्यालय बिलासपुर में नाथूलाल पांडे के समक्ष एसईसीएल सीएमडी एवं डीटी साहब ने जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कहा कि जो सही कार्य है उन कार्यों को ही केवल करने में रुचि रखें। ना कि गलत कार्य को करने में ।इसके लिए कोयला मजदूर सभा जमुना कोतमा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला के साथ समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आदरणीय सीएमडी साहब, डीपी साहब, एवं नाथूलाल पांडे का धन्यवाद किया। 

समाचार 05 फ़ोटो 05

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

अनूपपुर

अंजली श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कामरेड लीला बांधव कामरेड जयंती मार्को कामरेड उर्मिला पाव कामरेड उर्मला विश्वकर्मा कामरेड संगीता मरावी कामरेड यशोदा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सहायिका ने रैली निकालकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें माँग की गई कि हितग्राहियों का फ़ोटो खींचकर मोबाइल में सेव करना है जो कठिन काम है, कहीं नेटवर्क मिलता है कभी नहीं मिलता है, पुराने मोबाइल है। सर्वर का डाउन रहना भी समस्या है एक और महत्वपूर्ण माँग कामरेडों ने उठाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुपरवाइज़र के पद पर विभागीय परीक्षा उपरांत पदोन्नत के लिए उम्र की सीमा ख़त्म की जाए कामरेड जनक राठौर एडवोकेट भी सहयोग के लिए ज्ञापन देते समय मौजूद थे कामरेड अंजलि श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी माँगे नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

समाचार 06

सोनमूड़ा व कपिलधारा के केंटीलीवर ब्यू प्वाइंट में 5 व्यक्ति को मिलेगा प्रवेश

अनूपपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रसाद योजनांतर्गत सोनमूड़ा तथा कपिलधारा में केंटीलीवर ग्लास ब्यू प्वाइंट निर्मित किया गया है। ग्लास ब्यू प्वाइंट की वजन क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि एक बार में 05 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षल पंचोली ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत केंटीलीवर ग्लास ब्यू प्वाइंट के सुचारू संचालन हेतु टिकट सिस्टम के माध्यम से नगर परिषद अमरकंटक को अधिकृत करते हुए नगर परिषद अमरकंटक को टिकट सिस्टम का सुचारू संचालन करने एवं व्यू प्वाइंट पर समस्त सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि पर्यटन के दृष्टिकोण से वजन क्षमता/संख्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद अमरकंटक संचालन हेतु उत्तरदायी होंगे। इस संबंध में दृष्टिगोचर स्थल पर बकायदा चेतावनी/क्षमता के बारे में साईनेज भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जनसामान्य से भी सुरक्षा के दृष्टिगत अपेक्षा की गई है कि केंटीलीवर ग्लास ब्यू प्वाइंट में एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति प्रवेश न करें।

समाचार 07 फ़ोटो 07

पशु चिकित्सक व गौसेवकों की तत्परता से बची गाय की जान 

शहडोल 

मध्यप्रदेश सरकार गौसेवा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार ने गौसेवा के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण करना है। संभागीय मुख्यालय शहडोल के सोहागपुर के गढ़ी के पास देर रात्रि के समय  गाय दुर्घटना की जानकारी गौसेवक श्री गौरव मिश्रा को मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. दिवाकर यादव और अपनी टीम के साथ पहुंचकर गाय का  समुचित उपचार किया गया जिससे गाय अब स्वस्थ्य है। गौरतलब है कि पशु विभाग के मैदानी अमले द्वारा पशुओं का निरंतर उपचार, पशुओं का टीका व अन्य कार्य तत्परता के साथ किया जाता है।

समाचार 08 फ़ोटो 08 

राज्यपाल मंगूभाई पटेल जिले के प्रवास पर

उमरिया 

प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एक दिवसीय भ्रमण पर 27 फरवरी को उमरिया आएंगे । माननीय राज्यपाल 12 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे। दोपहर 12.25 बजे ग्राम लोढ़ा में स्थानीय निवासियों व्दारा जन जातीय नृत्य के साथ राज्यपाल का स्वागत एवं राज्यपाल के विवेकाधीन मद से निर्मित आदिवासी कला केंद्र का लोकार्पण करेंगे । दोपहर 12.45 बजे ग्राम लोढ़ा में आंगनबाडी केन्द्र  एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण, दोपहर 1 बजे ग्राम लोढा में पीएम जन आवास का अवलोकन एवं हितग्राहियों से मुलाकात, सिकिल सेल , स्वा0 कैंप परीक्षण एवं जन मन आवास हितग्राही के घर भोजन, दोपहर 2.15 बजे ग्राम लोढा में स्वा0 केंद्र का निरीक्षण, दोपहर 2.30 बजे ग्राम लोढा से हवाई पटटी के लिए प्रस्थान करेगे ।

समाचार 09

जिला जेल का न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

उमरिया

जिला जेल उमरिया का न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरफराज खां व्दारा निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बंदियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी गई। बंदियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आयात्मिक ज्ञान तथा ज्ञान पर्व का महत्व बताते हुए बी के निशा बहन, नीलम अग्रवाल, एस एल राय, प्रजापति ब्रम्हातकुमारी संस्था  उमरिया व्दाकरा कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों को अच्छा व्यववहार, आचरण रखने की बात कही गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी के सारस, जेलर, उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे, ड्यूटीरत प्रहरी तथा जेल में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । 

पीआरटी महाविद्यालय में 27 व 28 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शामिल होंगे 300 छात्र-छात्राएं'*

अनूपपुर

नगर में संचालित पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर सफलता के उच्च शिखर को छूने का हौसला रखने वाले एवं देश विदेश के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार करने वाले पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय अनूपपुर में राष्ट्रीय विज्ञान पर्व 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ( NCSTC) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल (MPCST) , के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध एवं विज्ञान मॉडल, रंगोली प्रतियोगिता में जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के अनेक प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। विगत 15 दिनों से हमारे महाविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अनेक छात्रों एवं छात्राओं को देश के उज्वल वैज्ञानिक भविष्य हेतु तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हाल की वैज्ञानिक उपलब्धियों के मद्देनजर, यह रेखांकित किया जा सकता है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का बढ़ता प्रक्षेपवक्र विश्व स्तर पर देखा जा रहा है। हम वैज्ञानिक अनुसंधान प्रकाशनों में विश्व स्तर पर शीर्ष पांच देशों में से एक हैं, विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रमुखवक्ता शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राध्यापक डॉ बृजेंद्र सिंह , डॉ. सूरज परवानी , शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ अनूपपुर से डॉ. आशीष पटेल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य डॉ. दीपक उरमलिया रहेंगे। महाविद्यालय में कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार तिवारी और प्राचार्य एस. के. तिवारी एवं रणविजय शाही, स्वेता सिन्हा, नीलम सिंह , शशांक मिश्रा ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर इसे मूर्तरूप देने के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से इस अभिनव प्रयास में उत्कृष्ट योगदान के लिये आग्रह किया है।

बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन शराबी ट्रक चालकों पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर

आकाश कुमार पनिका पिता परमेश्वर पनिका उम्र 26 साल निवासी कतकोना थाना बिजली ने रिपोर्ट किया की रविवार को शाम 5:00 अपनी पत्नी के साथ कोतमा बाजार करने अपनी मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 आया था, आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने मोटरसाइकिल को खड़ी कर बाजार करने लगा बाजार करने के बाद वापस आया तो देखा मोटरसाइकिल नहीं है काफी पता तलाश के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसकी कीमत 80,000/-किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्र0  69/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र के पूर्व के बाइक चोरों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर संदेही राजेश उर्फ राकेश जयसवाल पिता जवाहर जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी जर्रा टोला खोडरी थाना कोतमा को अभिरक्षा में लेकर  पूछतांछ की गई जो बताया कि रविवार के शाम के समय अपने दोस्त सूरज केवट पिता छोटेलाल निवासी जर्रा टोला खोडरी के साथ अपनी अपनी मोटरसाइकिल में कोतमा बाजार आए थे, जहां दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करने की योजना बनाई और आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को सूरज केवट की मोटरसाइकिल की चाबी से चालू कर के चोरी कर ले गए, मोटर साइकिल बेचने के लिए मोहम्मद सैफ उर्फ लल्लू निवासी कोतमा को देना बताया, उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आरोपी राजेश उर्फ राकेश जायसवाल से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क़ीमत 70000/- आरोपी  सूरज केवट से मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स कीमत 80000/- एवं आरोपी मोहम्मद सैफ से चोरी की मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 कीमत 80000/- तीनों मोटरसाइकिल की कुल कीमत 2,30000/- को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी राजेश जायसवाल पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

*शराब के नशे में तीन ट्रक चालकों पर कार्यवाही*      

ट्रैफिक पुलिस द्वारा आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान में जिसमें वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया, एक घंटे की चेकिंग में ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5010 का चालक संजय सिंह, ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 1219 का चालक शारदा प्रसाद, आईसर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीए 7846 का चालक कौशल प्रसाद शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, तीनों ट्रक  जप्त कर प्रकरण तैयार किया जाकर न्यायालय में पेश किए गए, जो न्यायालय द्वारा तीनों वाहन चालकों पर 31,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया ।

दो अलग-अलग मामलो में महिला का शारीरिक शोषण व हत्या के आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी 25 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब पांच माह पूर्व बस में सफर के दौरान नान्हू बैगा निवासी बरगवां चचाई ने महिला से मित्रता कर ली और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले पांच माह से शारीरिक शोषण कर रहा था जो शादी का कहने पर मना कर दिया तथा पता चला कि नान्हू बैगा पूर्व से शादीशुदा एवं दो बच्चो का पिता है। उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं प्रधान आरक्षक संदीप साहू, शिवशंकर प्रजापति, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे आरोपी नान्हू प्रसाद बैगा पिता लच्छू बैगा उम्र करीब 28 साल निवासी बरगवां चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

*हत्या का आरोपी गिरफ्तार*

जिले के थाना बिजुरी के अंतर्गत एक महिला की हत्या रेलवे अंडर ब्रिज  के नीचे उसके पति ने कुल्हाडी से उसके सिर पर गंभीर चोट पहंचाकर  कर दी थी, मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तो घटना स्थल पर उपस्थित रामबाई ने बताया कि उसकी बेटी रानी अगरिया की हत्या दामाद जागेश्वर अगरिया ने कर दी है, और खुलासा किया कि  मृतिका का पति जागेश्वर अगरिया  निवासी ग्राम डेवा थाना मझौली जिला सीधी  का उसके चरित्र पर संदेह करता था, तथा इसी चरित्र संदेह पर उसने रात करीब 9.00 बजे  रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे मुंडाईन की झोपडी के पास पडरीपानी  बिजुरी में मृतिका के सिर पर कुल्हाडी से जानलेवा  हमला कर उसकी हत्या कर  दी है। घटना स्थल पर  मृतिका  के शव के निरीक्षण से घटना की पुष्टि हुई,  आरोपी की पता तलास हेतु आदेशित किया गया, जिसके अनुपालन में  तत्काल टीम गठित कर  आरोपी के संभावित  छुपने के स्थान  पर दबिश दी गई, जो आरोपी जागेश्वर अगरिया पिता काशी प्रसाद अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी डेवा थाना मझोली जिला सीधी का अपने ग्रह ग्राम डेवा थाना मझौली से मझौली पुलिस के सक्रिय सहयोग  पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  पूछताछ की गई तो आरोपी नें जुर्म स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी पुलिस को जप्त किया । बिजुरी पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण को 12 घंटे  के अन्दर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

जेएमएस कोल कंपनी में कर्मचारियों का आंदोलन जारी, प्रबंधन के तानाशाही रवैये से बढ़ रहा है आक्रोश

अनूपपुर

स्थानीय कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ जेएमएस कोल कंपनी में पिछले 4 दिनों से चल रहा आंदोलन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनके साथ तानाशाही व्यवहार कर रहा है, जिससे उनका आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।  आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इस स्थिति ने कर्मचारियों के बीच गुस्से और निराशा को और बढ़ा दिया है।  

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबंधकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का मानना है कि उनके हितों की रक्षा करने के बजाय, प्रबंधन और जनप्रतिनिधि कंपनी के पक्ष में खड़े हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थानीय मजदूरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता कम होती जा रही है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। आंदोलन के समाधान के लिए प्रबंधन की ओर से जल्द ही ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में पुलाव खाने से 2 अधीक्षिका सहित 100 छात्राए बीमार

अनूपपुर 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सोमवार की देर रात बालिका छात्रावास के भोजनालय (मेस) में भोजन करने के बाद लगभग 100 से छात्राओं को सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत पर तुरंत परिसर में बने चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिसमें दो केयर टेकर भी भर्ती कराई गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में रात का भोजन करने छात्रायें भोजनालय (मेस) में गई, जहां उन्हे सुबह का पुलाव परोसा गया जिसे खाने के बाद सभी छात्राओं को सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत पर तुरंत परिसर में बने चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां बताया गया कि यह फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। छात्राओं के साथ छात्रावास की दो केयर टेकर भी भर्ती कराई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले छात्राओं को विश्वविद्यालय के क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। अपुष्ट सूत्रो के अनुसार इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इन छात्राओं को छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला चिकित्सालय में भर्ती करने की जानकारी मिली है।

पूरे मामले पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं। फिर भी विश्वविद्यालय 10 बजे खुलेगा। रजिस्ट्रार और मेस वार्डन के साथ एक बैठक के बाद जांच कमेटी बनाई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा और जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 02 फ़ोटो 02

जेएमएस कोल कंपनी में कर्मचारियों का आंदोलन जारी, प्रबंधन के तानाशाही रवैये से बढ़ रहा है आक्रोश

अनूपपुर

स्थानीय कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ जेएमएस कोल कंपनी में पिछले 4 दिनों से चल रहा आंदोलन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनके साथ तानाशाही व्यवहार कर रहा है, जिससे उनका आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।  आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इस स्थिति ने कर्मचारियों के बीच गुस्से और निराशा को और बढ़ा दिया है।  

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबंधकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का मानना है कि उनके हितों की रक्षा करने के बजाय, प्रबंधन और जनप्रतिनिधि कंपनी के पक्ष में खड़े हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थानीय मजदूरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता कम होती जा रही है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। आंदोलन के समाधान के लिए प्रबंधन की ओर से जल्द ही ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

समाचार 03 

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी 25 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब पांच माह पूर्व बस में सफर के दौरान नान्हू बैगा निवासी बरगवां चचाई ने महिला से मित्रता कर ली और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले पांच माह से शारीरिक शोषण कर रहा था जो शादी का कहने पर मना कर दिया तथा पता चला कि नान्हू बैगा पूर्व से शादीशुदा एवं दो बच्चो का पिता है। उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं प्रधान आरक्षक संदीप साहू, शिवशंकर प्रजापति, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे आरोपी नान्हू प्रसाद बैगा पिता लच्छू बैगा उम्र करीब 28 साल निवासी बरगवां चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार 04 

12 घंटे के अन्दर हत्या का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

जिले के थाना बिजुरी के अंतर्गत एक महिला की हत्या रेलवे अंडर ब्रिज  के नीचे उसके पति ने कुल्हाडी से उसके सिर पर गंभीर चोट पहंचाकर  कर दी थी, मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तो घटना स्थल पर उपस्थित रामबाई ने बताया कि उसकी बेटी रानी अगरिया की हत्या दामाद जागेश्वर अगरिया ने कर दी है, और खुलासा किया कि  मृतिका का पति जागेश्वर अगरिया  निवासी ग्राम डेवा थाना मझौली जिला सीधी  का उसके चरित्र पर संदेह करता था, तथा इसी चरित्र संदेह पर उसने रात करीब 9.00 बजे  रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे मुंडाईन की झोपडी के पास पडरीपानी  बिजुरी में मृतिका के सिर पर कुल्हाडी से जानलेवा  हमला कर उसकी हत्या कर  दी है। घटना स्थल पर  मृतिका  के शव के निरीक्षण से घटना की पुष्टि हुई,  आरोपी की पता तलास हेतु आदेशित किया गया, जिसके अनुपालन में  तत्काल टीम गठित कर  आरोपी के संभावित  छुपने के स्थान  पर दबिश दी गई, जो आरोपी जागेश्वर अगरिया पिता काशी प्रसाद अगरिया उम्र 50 वर्ष निवासी डेवा थाना मझोली जिला सीधी का अपने ग्रह ग्राम डेवा थाना मझौली से मझौली पुलिस के सक्रिय सहयोग  पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  पूछताछ की गई तो आरोपी नें जुर्म स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी पुलिस को जप्त किया । बिजुरी पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण को 12 घंटे  के अन्दर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

समाचार 05 

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन ट्रक चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

अनूपपुर                

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाई आकस्मिक वाहन चेकिंग जिसमें वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया, एक घंटे की चेकिंग में ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5010 का चालक संजय सिंह, ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 1219 का चालक शारदा प्रसाद, आईसर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीए 7846 का चालक कौशल प्रसाद शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, तीनों ट्रक  जप्त कर प्रकरण तैयार किया जाकर न्यायालय में पेश किए गए, जो न्यायालय द्वारा तीनों वाहन चालकों पर 31,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया ।

समाचार 06 फ़ोटो 06

मोटर साइकिल गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अनूपपुर

आकाश कुमार पनिका पिता परमेश्वर पनिका उम्र 26 साल निवासी कतकोना थाना बिजली ने रिपोर्ट किया की रविवार को शाम 5:00 अपनी पत्नी के साथ कोतमा बाजार करने अपनी मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 आया था, आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने मोटरसाइकिल को खड़ी कर बाजार करने लगा बाजार करने के बाद वापस आया तो देखा मोटरसाइकिल नहीं है काफी पता तलाश के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसकी कीमत 80,000/-किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्र0  69/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र के पूर्व के बाइक चोरों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर संदेही राजेश उर्फ राकेश जयसवाल पिता जवाहर जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी जर्रा टोला खोडरी थाना कोतमा को अभिरक्षा में लेकर  पूछतांछ की गई जो बताया कि रविवार के शाम के समय अपने दोस्त सूरज केवट पिता छोटेलाल निवासी जर्रा टोला खोडरी के साथ अपनी अपनी मोटरसाइकिल में कोतमा बाजार आए थे, जहां दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करने की योजना बनाई और आजाद चौक के पास जैन साइकिल स्टोर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को सूरज केवट की मोटरसाइकिल की चाबी से चालू कर के चोरी कर ले गए, मोटर साइकिल बेचने के लिए मोहम्मद सैफ उर्फ लल्लू निवासी कोतमा को देना बताया, उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आरोपी राजेश उर्फ राकेश जायसवाल से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क़ीमत 70000/- आरोपी  सूरज केवट से मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स कीमत 80000/- एवं आरोपी मोहम्मद सैफ से चोरी की मोटर साइकिल डीलक्स नंबर एमपी 65 एमसी 7915 कीमत 80000/- तीनों मोटरसाइकिल की कुल कीमत 2,30000/- को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी राजेश जायसवाल पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

समाचार 07  फ़ोटो 07

पीआरटी महाविद्यालय में 27 व 28 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शामिल होंगे 300 छात्र-छात्राएं'*

अनूपपुर

नगर में संचालित पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर सफलता के उच्च शिखर को छूने का हौसला रखने वाले एवं देश विदेश के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार करने वाले पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय अनूपपुर में राष्ट्रीय विज्ञान पर्व 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ( NCSTC) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल (MPCST) , के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध एवं विज्ञान मॉडल, रंगोली प्रतियोगिता में जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के अनेक प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। विगत 15 दिनों से हमारे महाविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अनेक छात्रों एवं छात्राओं को देश के उज्वल वैज्ञानिक भविष्य हेतु तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हाल की वैज्ञानिक उपलब्धियों के मद्देनजर, यह रेखांकित किया जा सकता है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का बढ़ता प्रक्षेपवक्र विश्व स्तर पर देखा जा रहा है। हम वैज्ञानिक अनुसंधान प्रकाशनों में विश्व स्तर पर शीर्ष पांच देशों में से एक हैं, विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रमुखवक्ता शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राध्यापक डॉ बृजेंद्र सिंह , डॉ. सूरज परवानी , शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ अनूपपुर से डॉ. आशीष पटेल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य डॉ. दीपक उरमलिया रहेंगे। महाविद्यालय में कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार तिवारी और प्राचार्य एस. के. तिवारी एवं रणविजय शाही, स्वेता सिन्हा, नीलम सिंह , शशांक मिश्रा ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर इसे मूर्तरूप देने के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से इस अभिनव प्रयास में उत्कृष्ट योगदान के लिये आग्रह किया है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

शिक्षक संघ चुनाव में संजय निगम अध्यक्ष, शीलवंत तिवारी सचिव, तरुणेन्द्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित 

*त्रिवार्षिक निर्वाचन संपन्न, लोगो ने दी शुभकामनाएं* 

अनूपपुर

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई अनूपपुर का त्रिवार्षिक निर्वाचन संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार निगम, सचिव शीलवंत तिवारी,कोषाध्यक्ष तरुणेन्द्र द्विवेदी निर्वाचित हुए। इस निर्वाचन में नगर इकाई अनूपपुर सहित विकासखंड अनूपपुर, विकासखंड कोतमा, विकासखंड जैतहरी, विकासखंड पुष्पराजगढ़ एवं चारो तहसील इकाई के कुल 99 मतदाता अधिकृत थे।  

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई अनूपपुर का त्रिवार्षिक निर्वाचन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह, पर्यवेक्षक अरुण कुमार मिश्रा की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार संजय कुमार निगम एवं रामकुमार राठौर के बीच कड़े मुकाबले में रामकुमार राठौर को दो मतों पराजित कर अध्यक्ष पद पर संजय निर्वाचित हुए। इसी प्रकार सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों में  मिथिलेश शर्मा, शीलवंत तिवारी, राजेश तिवारी के बीच मुकाबले मे मिथिलेश शर्मा को 26 मत, राजेश तिवारी को 27 मत एवं शीलवंत तिवारी को 39 मत प्राप्त कर शील वंत तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 12 मतों से जीत हासिल कर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए तरुणेन्द्र द्विवेदी एवं रविंद्र तिवारी के बीच मुकाबले में रावेद्र तिवारी को 41 मत तरुणेन्द्र द्विवेदी 48 मत प्राप्त हुए जिसमे तरुणेन्द्र  द्विवेदी 7 (सात )मतों से निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद हेतु 6 उम्मीदवारों में सत्यनारायण मौर्य, दिगंबर सिंह, लाखन सिंह, रामशरण चंद्रवंशी, संतोष कुमार चौबे, ललिता बैगा एवं  सह सचिव पद हेतु 6 उम्मीदवार उमाकांत तिवारी, हरजीत सिंह, अर्जुन कुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार सिंह, योगेंद्र त्रिपाठी, विकास शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य हेतु 10 उम्मीदवारों में बेला सिंह, गीता देवी बैगा, रमाकांत द्विवेदी, प्रणय कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मीकांत गौतम, विजय लाल पटेल, सी. बी. यादव, जीवन लाल जायसवाल, निशांत सिंह, फूल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार निगम ने सभी मतदाता शिक्षक साथियों, संघ के सभी पदाधिकारियों का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने एवं निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा निष्पक्ष व कर्तव्य निर्वहन पर आभार व्यक्त किया। लोगो ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

समाचार 09

हाईटेंशन लाईन की करंट की चपेट से युवक की हुई मौत

उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहठा मे बिजली की करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ओम प्रकाश पिता संतोषी काछी 27 बताया गया है। जो किसी टेंट संचालक के यहां काम करता था। जानकारी के मुताबिक कल सुबह करीब 10 बजे ओमप्रकाश स्थानीय निवासी विनय साहू के यहां ग्रह प्रवेश कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहा था, तभी एक पाईप ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाईन से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्यवाही शुरू की। इस मामले मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

समाचार 10

रेत के अवैध परिवहन पर ट्रैक्टर जप्त

अनूपपुर

जिले के ग्राम जमगांव में मुखबिर की सूचना पर स्वराज ट्रेक्टर चालक तेजराज सिंह पिता सुखसेन सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर को ट्रेक्टर ट्राली में बिना ईटीपी के गोड़ारू नदी से चोरी की रेत अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर रेत कीमती 5 हजार रूपये ,ट्रेक्टर कीमती 6 लाख रूपये कुल 6 लाख 5 हजार रूपये की जप्ती की जाकर ट्रेक्टर चालक तेजराज सिंह एवं वाहन मालिक सुखसेन सिंह गोड़ पिता रामजीयावन गोड़ निवासी देवरी थाना भालूमाड़ा के विरूद्ध अपराध क्र.68/25 धारा 303(2) बी एन एस ,4/21 खान एवं खनिज अधि.,146/196 MV एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। 

समाचार 11 फ़ोटो 11

गाँव-गांव में रक्तदान की अलख जगाने में जुटी युवा टीम, दीवारों में चित्र बनाकर बताया महत्व किया जागरूक

उमरिया

रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है। क्योंकि आपका यह दान किसी इंसान की जदगी बचा सकता है मगर लोग इस दान को लेकर अभी भी जागरूक नहीं है।रक्तदान जीवन दान के उद्देश्य ब्लड बैंक अधिकारी डॉक्टर मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा रक्तदान जीवन दान के संदेश का गांव गांव में अलख जगाने में जुटी हुई है।युवा वर्ग को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकुल तिवारी ने  रक्तदान के लाभों के बारे में बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष हो हर तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है । नियमित रूप से रक्तदान करने से रक्त का गाढ़ापन कम हो जाता है, जिससे रक्त शरीर में अधिक आसानी से प्रवाहित हो पाता है और आपके हृदय तक तेजी से पहुंचता है हृदय संबंधित समस्याएं कम हो जाती हैं। लैब टेक्निशियन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक रक्तदान से 4 लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है।

रक्तवीर हिमांशु तिवारी ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने वाला अनमोल दान है। किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य हो नहीं सकता।रक्तदान समय की जरूरत है। अस्पतालों में खून की कमी के चलते यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए, तो यह पूरे समाज के लिए एक अभिशाप है। हमें रक्तदान के प्रति समाज में और जागरूकता लानी चाहिए।दीवार लेखन के दौरान रक्तवीर हिमांशु तिवारी, रक्तबीर खुशी सेन, खुशबू बर्मन,लक्ष्मी महोबिया, साक्षी रैदास, अनीता रौतेल, संजना केवट,दीपिका मरकाम व सभी उपस्थित रहे।

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी 25 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब पांच माह पूर्व बस में सफर के दौरान नान्हू बैगा निवासी बरगवां चचाई ने महिला से मित्रता कर ली और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले पांच माह से शारीरिक शोषण कर रहा था जो शादी का कहने पर मना कर दिया तथा पता चला कि नान्हू बैगा पूर्व से शादीशुदा एवं दो बच्चो का पिता है। उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं प्रधान आरक्षक संदीप साहू, शिवशंकर प्रजापति, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे आरोपी नान्हू प्रसाद बैगा पिता लच्छू बैगा उम्र करीब 28 साल निवासी बरगवां चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

हाईटेंशन लाईन की करंट की चपेट से युवक की हुई मौत

उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहठा मे बिजली की करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ओम प्रकाश पिता संतोषी काछी 27 बताया गया है। जो किसी टेंट संचालक के यहां काम करता था। जानकारी के मुताबिक कल सुबह करीब 10 बजे ओमप्रकाश स्थानीय निवासी विनय साहू के यहां ग्रह प्रवेश कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहा था, तभी एक पाईप ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाईन से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्यवाही शुरू की। इस मामले मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

पीआरटी महाविद्यालय में 27 व 28 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शामिल होंगे 300 छात्र-छात्राएं'*

अनूपपुर

नगर में संचालित पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर सफलता के उच्च शिखर को छूने का हौसला रखने वाले एवं देश विदेश के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार करने वाले पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय अनूपपुर में राष्ट्रीय विज्ञान पर्व 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ( NCSTC) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल (MPCST) , के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध एवं विज्ञान मॉडल, रंगोली प्रतियोगिता में जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के अनेक प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। विगत 15 दिनों से हमारे महाविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अनेक छात्रों एवं छात्राओं को देश के उज्वल वैज्ञानिक भविष्य हेतु तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हाल की वैज्ञानिक उपलब्धियों के मद्देनजर, यह रेखांकित किया जा सकता है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का बढ़ता प्रक्षेपवक्र विश्व स्तर पर देखा जा रहा है। हम वैज्ञानिक अनुसंधान प्रकाशनों में विश्व स्तर पर शीर्ष पांच देशों में से एक हैं, विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रमुखवक्ता शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राध्यापक डॉ बृजेंद्र सिंह , डॉ. सूरज परवानी , शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ अनूपपुर से डॉ. आशीष पटेल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य डॉ. दीपक उरमलिया रहेंगे। महाविद्यालय में कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार तिवारी और प्राचार्य एस. के. तिवारी एवं रणविजय शाही, स्वेता सिन्हा, नीलम सिंह , शशांक मिश्रा ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर इसे मूर्तरूप देने के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से इस अभिनव प्रयास में उत्कृष्ट योगदान के लिये आग्रह किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget