कॉलरी साइडिंग में चोरी करने गए चोर भागे, लोहा, बोलेरो, मोबाइल सुरक्षा कर्मियों ने किया जप्त

कॉलरी साइडिंग में चोरी करने गए चोर भागे, लोहा, बोलेरो, मोबाइल सुरक्षा कर्मियों ने किया जप्त


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जमुना कोतमा क्षेत्र में कॉलरी के सामानों की चोरो द्वारा लगातार चोरी की जा रही हैं स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के जवान राजकुमार नामदेव कोतमा थाना मे शिकायत की हैं कि दिनांक 13 जुलाई 2023 को समय लगभग 11.40 मे गोविंदा साइडिंग से 03 चोर लोहा लेकर भाग रहे थे तब चोरो को दौड़ाया गया तो चोर मौका पाकर भाग गए और मौके से एक मोबाइल ओप्पो का टच स्क्रीन एवं दो चैनल लोहा एवं बोलोरो क्रमांक एमपी 65 0769 को कॉलरी द्वारा पकड़ लिया गया है। पकड़ा गया सामान थाना के सुपुर्द कर दिया गया हैं। सुरक्षा जवानों ने थाना प्रभारी से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द चोरो को पकड़कर कानूनी कार्यवाही करे जिससे कॉलरी क्षेत्र में चोरियों को रोका जा सके। चोरों को पकड़ने का प्रयास व सामान जप्त करने में करने में मारकंडेय सिंह, शर्म पटेल, संजय मिश्रा, चंदन झा, राजकुमार नामदेव व जसवंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget