तीन अलग-अलग मामलो में सड़क दुर्घटना में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

तीन अलग-अलग मामलो में सड़क दुर्घटना में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के बेलिया फाटक के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बुधवार की दोपहर दो पहिया वाहन चालक को ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया, इस दौरान दुपहिया वाहन चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोमल सिंह रामनगर की ओर से कोतमा की ओर जा रहा था, इस दौरान यह घटना घटित हुई है, हालांकि स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

अनूपपुर जिले के ग्राम श्रमिक नगर के पास तेज रफ्तार ऑटो चालक ने सुनीता साहू को जोरदार ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया, इस दौरान आनन-फानन में उपचार हेतु महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर की ओर जा रही थी, इसी दौरान लापरवाही पूर्वक ऑटो चालक ने ऑटो चला कर महिला को घायल किया है हालांकि महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में जाती है।

अनूपपुर जिले के ग्राम पसला के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन चालक अवनीश तिवारी को जोरदार ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया, घायल अवनीश को तत्काल ही आनन-फानन में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां पर अवनीश का इलाज जारी है। बताया गया कि अवनीश के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों गंभीर चोट आई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget