वन क्षेत्र में अवैध बोल्डर पत्थर उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने किया जप्त
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के वन परीक्षेत्र अहिरगवा के सरफा बीट में वन भूमि के मध्य अवैध रूप से बोल्डर-पत्थर के उत्खनन एवं परिवहन करने की सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली सहित जप्त कर कार्यवाही की है, वन मंडल अनूपपुर के वनपरिक्षेत्र अहिरगवां अंतर्गत बीट सरफा आर,एफ,33 में एक ट्रेक्टर ट्राली सहित वाहन MP18 AB 1187 को वन क्षेत्र के अंदर बोल्डर उत्खनन कर लोड करते हुए वन अमले द्वारा पकड़ा गया है। ट्रैक्टर वाहन चालक हीरा सिंह द्वारा बताया गया कि सरपंच ग्राम पंचायत कोडार द्वारा झिरिया निर्माण हेतु बोल्डर पत्थर मगाया गया था। वाहन मालिक का नाम चमरू सिंह ग्राम सरफा बताया गया है। वनविभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली सहित जप्ती की कार्यवाही की गई है एवं जप्त ट्रैक्टर एवं ट्राली वाहन को टिटही-जैतहरी वन परिसर में सुरक्षित खडा किया गया है। और आगे की कार्यवाही जारी हैं।
