मलेरिया से रोकथाम के लिए अलंकृता महिला समिति ने किया मच्छरदानी का वितरण
अनूपपुर/कोतमा
श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर, समाज के प्रति अपने उतरदायित्व को निभाते हुए , जमुना कोतमा क्षेत्र की अलंकृता महिला समिति द्वारा 25 अप्रैल को ग्राम बरतराई में मलेरिया से रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अलंकृता महिला समिति की सदस्य श्रीमती रुचि हस्ते द्वारा ग्राम बरतराई की महिलाओं एवं बच्चों को कुल 35 मच्छरदानी, जुट थैला, मिष्ठान पैकेट का वितरण किया गया। अलंकृता महिला समिति की सदस्य श्रीमती रुचि हस्ते ने उपस्थित ग्राम की महिलाओं एवं बच्चों को मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी के महत्त्व के बारे में जानकारी दी एवं इसके उपयोग के सही तरीके के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरतराई के सरपंच कुंवर सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित महिलाओ ने अलंकृता महिला समिति जमुना कोतमा क्षेत्र की एक पहल का खुले मन से स्वागत किया एवं यह भी अनुरोध किया की अन्य समीपवर्ती गावों में भी इस तरह के कार्यक्रम कर जागरूकता फ़ैलाने का कार्य करे। इस अवसर पर अलंकृता महिला समिति जमुना कोतमा क्षेत्र की सदस्य श्रीमती रुचि हस्ते, श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती वंदना तिवारी, श्रीमती प्रीती उरकुंडे, श्रीमती पद्मिनी रोहितदास और अलंकृता महिला समिति की अन्य सदस्यो की सहभागिता सराहनीय रही।
