दुकान के सामने से बाइक की डिक्की से कागज व नगद गायब, नाबालिग किशोरी लापता

दुकान के सामने से बाइक की डिक्की से कागज व नगद गायब, नाबालिग किशोरी लापता


अनूपपुर

ग्राम सकरा निवासी विष्णुदत्त शुक्ला पिता नारायण प्रसाद शुक्ला उम्र 35 वर्ष ने चचाई थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने पिताजी के साथ इनकम टैक्स का कागजात जमा करने धनपुरी स्टेट बैंक गया था जहां से वापस आने के दौरान अमलाई रेल्वे स्टेशन के पास स्थित गल्ला दुकान के सामने अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP65 MB 2367 को खड़ा कर गल्ला दुकान के अंदर गये और जब 5 मिनट बाद बाहर निकले तो मोटरसाइकिल की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे हुए बैग के अंदर रहे नगद रुपए व सोने चांदी की सामग्री गायब थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग किशोरी घर से लापता, अपहरण की आशंका से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम सेमरा से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर से बिना बताए अचानक लापता हो गई, परिजनों ने काफी तलाश की जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाकर सब कोई सोए थे, लेकिन जब सुबह उठकर देखे तो किशोरी घर पर नहीं थी हालांकि परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी नाबालिग किशोरी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध करते हुए एक टीम गठित कर जल्द से जल्द नाबालिग किशोरी की दस्तयाब हेतु जुट गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget