पति महिला के साथ पत्नी से की मारपीट, भाई ने माँ बहन के साथ गाली गलौच कर की मारपीट

 पति महिला के साथ पत्नी से की मारपीट, भाई ने माँ बहन के साथ गाली गलौच कर की मारपीट


अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम पिपरहा में रहने वाली प्रिया देवी गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताई है कि पति बनवारी लाल गुप्ता अपने साथ एक महिला चेतना सिंह को घर में लाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है प्रिया देवी गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति एवं महिला के विरुद्ध धारा 294 323 506 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है। ग्राम पिपरहा निवासी प्रिया देवी गुप्ता उम्र 32 वर्ष ने शिकायत करते हुए बताई है कि पति बनवारी लाल गुप्ता एवं चेतना सिंह घर के अंदर घुस कर बोले कि घर से निकल जाओ जब मैं नहीं गई तो दोनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की है, हालांकि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू किया है।

भाई ने बहन व माँ के साथ किया गाली गलौच व मारपीट, थाना में हुई शिकायत

कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र के ग्राम सेन्दुरी की रहने वाली पार्वती राठौर पिता स्वर्गीय जीवनलाल राठौर उम्र 22 वर्ष ने मां श्रीमती राधा बाई राठौर के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि शराब शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे उसके भाई भगवानदास राठौर के द्वारा उसकी मां श्रीमती राधा बाई राठौर से किसी बात को लेकर गाली गलौज की जा रही तभी वह रोकने पहुंची तो उसके भाई भगवानदास राठौर के द्वारा गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके बाल खींच कर मारपीट की गई जिससे उसे चोटें पहुंची है जब मां ने रोकने का प्रयास किया तो भाई भगवानदास राठौर ने मां के साथ भी मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गयी हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget