पुरानी पेंशन योजना एवं नियक्ति दिनांक से वरिष्ठता हेतु मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रतिबद्ध- अनिल

पुरानी पेंशन योजना एवं नियक्ति दिनांक से वरिष्ठता हेतु मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रतिबद्ध- अनिल

*मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय  बैठक सागर मे संपन्न*


अनूपपुर/शहडोल

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ शहडोल के प्रभारी एवं प्रांतीय सचिव अरुण कुमार मिश्रा संभागीय अध्यक्ष  अनिल कुमार सिंह ने सयुंक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि  मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की  प्रांतीय बैठक दिनांक 13 एवं 14/5/2023 को सरस्वती शिशु मंदिर(हा0 से0)पगारा रोड सागर मे महेन्द्र कपूर संगठन मंत्री अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के मुख्य आतिथ्य लछीराम इंगले जी की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र के संगठन प्रमुख विजय कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री किशन लाल नाकड़ा  सह संगठन मंत्री देवकृष्ण व्यास के विशिष्ट  आतिथ्य मे प्रदेश कार्यकारणी समस्त सम्भाग एवं जिलों के अध्यक्ष/सचिव की विशेष उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक का संचालन क्षत्रवीर सिंह राठौर महामंत्री द्वारा किया गया।बैठक मे वर्तमान तीन सूत्रीय लमंबित मांगो यथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने,नियक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करने ,योग्यता अनुरूप पदनाम दिये जाने हेतु जबतक मांगे पूरी नहीं होती तबतक संघर्षरत रहने की प्रति बध्यता  व्यक्त की गई। अनिल कुमार सिंह संभागीय अध्यक्ष  शहडोल द्वारा शिक्षा विभाग की भाति जनजातीय विभाग मे हो रहे विलम्ब पर चिंता व्यक्त कर अति शीघ्र कार्यवाही प्रारंम्भ  करने जनजातीय विभाग के राष्ट्रपति पुरष्कृत  शिक्षको को भी आउट आफ  टर्न  प्रमोशन की माँग  की गई जिसपर प्रांतीेय महामंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि  उक्त सम्बन्ध मे कल ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपते हुए जनजातीय विभाग मे हो रहे बिलम्ब को दूर कर अति शीघ्र कार्यवाही प्रारम्भ कराई जावे इसके अतिरिक्त अर्जित अवकाश, केंद्र के समान डी ए, गृह भाड़ा  भत्ता अनुकम्म्पा नियुक्ति आदि के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा गया है।  मुख्यमंत्री द्वारा जल्द निराकरण का अस्वासन  भी दिया गया है। माह जून मे प्रांतीय सम्मेलन स्वर्ण जयंती समारोह मे मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है जिसे उनके द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।उक्त कार्यक्रम मे इन  प्रमुख मांगो पर उनके द्वारा निर्णय लिए जाने की संभावना है।अभी नहीं तो कभी नहीं की अवधारणा  को लेते हुए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ संघर्षरत है। महेन्द्र कपूर संगठन मंत्री अखिल भारतीय महासंघ ने मुख्य अतिथि की आसंन्दी से समस्त जिलों से आग्रह किया कि संगठन मे मातृशक्ति की संख्या बल को और बढ़ाने हेतु सक्रिय महिला कार्यकर्ताओ की सूची तैयार की जाकर उनके बीच कार्य विभाजन कर बैठक आयोजित किया जावे बैठक का संचालन स्वयं महिलाये करे।तादुपरांत जिला मुख्यालय मे महिला सम्मेलन आयोजित कर उसके रिकार्ड फोटोग्राफ आदि संधारित किया जावे जिले लेवल से कम से कम पांच  सात  चयनित महिलाओ की सूची प्रांतीय महामंत्री को प्रेषित करे। वार्षिक कार्ययोजना अंतर्गत गुरुवंदन कार्यक्रम इस वर्ष गुरुपूर्णिमा के तहद माह जुलाई मे पूरे प्रदेश मे ब्लॉक लेवल से जिलों तक एक साथ 9 जुलाई को मनाने हेतु प्रेरित किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु ब्लॉक लेबल पर संकुल/कलस्टर  की रचना कर पांच छह विद्यालयों को मिलाकर संकुल या कलस्टर बनाकर एक -एक प्रतिनिधि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया । संकुल लेबल पर एक महिला अवश्य  रखे ।ऐसा कर लेने पर संगठन मे विस्तार तो होगा ही सदस्यता  अभियान इन लोगो के सहयोग से सरलता के साथ एक दिन मे ही की जा सकेगी। प्रांताध्यक्ष इंगले द्वारा प्रांतीय अभ्यासवर्ग माह जुलाई 29,30,31को ओंकारेश्वर मे आयोजित किये जाने की जानकारी दी  गई। उक्त अभ्यासवर्ग मे प्रान्त के समस्त पदाधिकारी सहित सम्भाग/जिलों से अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष,संगठन मंत्री एवं एक महिला पदाधिकारी अपेक्षित कि।वर्ष 2023 की सदस्यता हेतु जिला वाइज संख्या निर्धारित की गई। प्रांताध्यक्ष द्वारा संभागीय/जिला संगठन मंत्रिओ की घोषणा की गई। जिसमे शहडोल सम्भाग के संगठन मंत्री पद  हेतु पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सनद पाण्डेय को नियुक्त किया गया। जिला शहडोल के संगठन मंत्री हेतु दिनेश मिश्रा, जिला अनूपपुर हेतु विनोद कुमार  शर्मा एवं जिला उमरिया हेतु शुक्ला को नियुक्त किया गया। शहडोल सम्भाग से संभागीय प्रभारी/प्रांतीय सचिव अरुण कुमार मिश्रा संभागीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित संभाग/जिलों के अपेक्षित पदाधिकारी बैठक मे उपस्थित रहे ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget