कमलनाथ के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह की अगुवाई में जोरदार तैयारियां प्रारंभ

कमलनाथ के आगमन को लेकर  जिलाध्यक्ष रमेश सिंह की अगुवाई में जोरदार तैयारियां प्रारंभ


अनुपपुर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री आज 22 मई को अनुपपुर आ रहे हैं  जिसकी तैयारिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह द्वारा  हर पहलुओं पर की जा रही, हेलीपैड से लेकर  मुख्य कार्यक्रम स्थल तक  रूट प्लान  कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है   जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि  प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अनुपपुर जिला मुख्यालय में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री नाथ प्रात: 10:15 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा अनुपपुर फील्ड में उतरेंगे जहां पर उनकी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा  जोरदार स्वागत किया जाएगा । हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे जिले के विभिन्न ब्लाकों से काफी तादात में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीपैड से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभा स्थल में पहुंचेंगे जहां वह सबसे पहले आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जिले के पत्रकारों से चर्चा करेंगे उसके पश्चात मंडलम सेक्टर की बैठक लेंगे। बैठक उपरांत मंच पर पहुंचकर आयोजित की गई विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तैयारी को लेकर  कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget