ट्रेन से यात्रा करते समय स्टेशन से अधेड़ लापता, पता चलने पर जीआरपी को सूचित करें
अनूपपुर
जीआरपी चौकी अनूपपुर थाना जीआरपी शहडोल के गुम इंसान क्रमांक 03/ 23 के गुमशुदा श्रीनिवास मलिक पिता मथुरा मलिक उम्र 52 वर्ष निवासी नयागढ़ इटामाटी थाना इटामाटी जिला नयागढ़ ओडिशा दिनांक 24/04/23 को यात्रा करते भुवनेश्वर से झांसी जा रहे थे कि दिनांक 25/04/ 23 को रेलवे स्टेशन अनूपपुर में पानी पीने के लिए उतरे और गुम गए जिनका हुलिया शरीर साधारण, रंग सांवला, कद 5 फिट 5 इंच, नाक लंबी, केवल ओड़िया भाषा जानते हैं हिंदी का ज्ञान नहीं है घटना दिनांक को सफेद पेंट सफेद शर्ट पहने हुए हैं पैर में प्लास्टिक की काली चप्पल है नवमी तक पढ़े हुए हैं कृपया अपने अपने क्षेत्राधिकार में तलाश करें मिलने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर थाना जीआरपी शहडोल के नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9479994186 चौकी प्रभारी जीआरपी चौकी अनूपपुर उपनिरीक्षक विनोद सिंह एवं थाना प्रभारी थाना जीआरपी शहडोल मोबाइल नंबर 7587619849
