नप अध्यक्ष ने अवैध सट्टा, जुआ, कबाड़, कोयला, शराब के खिलाफ पुलिस को दिया अल्टीमेटम
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ सट्टा, कबाड़, शराब जैसे अवैध कार्यों को राजनैतिक संरक्षण मिलने पर अवैध कारोबार सरेआम फल फूल रहे थे जिसको लेकर कुछ दिनों से समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित की गई थी नगरपरिषद क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यो के कारण नगर परिषद बनगवां के अध्यक्ष के ऊपर उंगली उठना शुरू हो गई थी। क्षेत्र में अपनी किरकिरी देख नगर परिषद बंनगवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह के द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध व्यवसाय सट्टा गांजा, शराब, जुआ, व कोयला की शिकायत को सही मानते हुए रामनगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें इन समस्त अवैध कार्यों पर 1 सप्ताह के अंदर रोक लगा कर नगर परिषद अध्यक्ष को सूचित करने का लेख किया गया है। आखिरकार नगर परिषद अध्यक्ष ने यह मान ही लिया कि उनके क्षेत्र में अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। जनता सब कुछ देख रही है कब तक नपअध्यक्ष कब तक कार्यवाही करवा पाते हैं या सिर्फ ज्ञापन तक ही सीमित रह जाता है।
ज्ञापन देने के बाद जनचर्चा है कि "हाथी के खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग" जो पूर्णता चरितार्थ होती है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कार्यों को अंजाम देने वाले व्यक्ति राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जो पॉवरफुल लोगो के बहुत ही करीबी व राइट हैंड माने जाते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सट्टे का किंग मेकर बृजेश दबाब बनता देख कुछ दिनों के लिए डेरा बिस्तर समेट गांव भाग गया है और अब इस काम को वहीं से करने की फिराक में है। पुलिस से बचने के लिए बृजेश ने गांव से ही सट्टा और अवैध जुए का कारोबार शुरू कर दिया है व गोलू कही किसी बिल में छुपने की कोशिश कर रहा है। यह सबको मालूम है कि इन सब लोगो के पीछे किसका हाथ है देखना यह है कि नगर परिषद अध्यक्ष के दिए गए पत्र पर पुलिस किस तरह की कार्यवाही करती हैं और क्या यह ज्ञापन पर अमल करने के लिए दोबारा नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा रिमाइंडर के रूप में ज्ञापन पत्र सौंपकर कार्यवाहियों की जानकारी मांगी जाएगी। धरना प्रदर्शन करेंगे या चुपचाप बैठकर पुलिस और अवैध कार्यो मे लिप्त लोगो को अभयदान दे देंगे।
