जगह-जगह सड़क के बीचो बीच गड्ढे, फिर भी विकास यात्रा की शुरुआत, ये कैसी विकास यात्रा

जगह-जगह सड़क के बीचो बीच गड्ढे, फिर भी विकास यात्रा की शुरुआत, ये कैसी विकास यात्रा


अनूपपुर

मध्य प्रदेश में संत रविदास की जयंती से विकास यात्राओं की शुरुआत हुई है. इन यात्राओं के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचेगी, इसके जरिए सरकार जहां जमीनी हालात की नब्ज टटोलेगी, वहीं आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान करेगी। वही बुधवार को नगर पालिका पसान के जमुना बस्ती वार्ड नंबर 01 से विकास यात्रा की शुरुवात भले ही धूमधाम से की गई लेकिन जमुना बस्ती की हालत इतनी खराब है मानो यहाँ कोई विकास कभी आया ही नहीं। जमुना बस्ती नगर पालिका का पहला वार्ड माना जाता है लेकिन यहाँ व्यवस्था कभी नहीं सुधर सकता। पाइप लाइन लगाने के नाम से पूरे गांव में गड्ढे खोद दिया गया, लेकिन नपा के जिम्मेदार को इस बात से कोई लेना देना नही। 

*कई लोग हो चुके है घायल*

जमुना बस्ती में पाइप लाइन लगाने के नाम से पूरी सड़क को तोड़ दिया गया, सड़क के बीचों बीच गड्ढा बना दिया गया। पाइप लाइन लगाने वालो से कई बार काम में तेजी लाने को कहा गया लेकिन पाइप लाइन का काम कर रही कंपनी को गांव के लोगो की तकलीफ से क्या लेना देना। पाइप लाइन लगाने के लिए सड़क के बीचो बीच गड्ढे करने से गांव के कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं। लगभग 5 से 6 महीने पूर्व गांव में गड्ढे हो गए लेकिन अब तक ना तो कार्य पूर्ण हुआ और ना ही गड्ढे का भराव किया गया।

*जिम्मेदारों ने मूंद ली है आंखें*

नगर पालिका पसान की वार्ड क्रमांक 1 जमुना बस्ती में सड़क के बीचो-बीच गड्ढा बना कर छोड़ दिया गया जिसकी जानकारी नपा के जिम्मेदारों को होने के बाद भी पाइप लाइन लगाने वाले वाली कंपनी को अब तक कार्य पूर्ण कराने के लिए नहीं कहा गया। इससे साफ पता चलता है कि जिम्मेदारों ने अपनी आंखें मूंद रखी है, उन्हें गांव के लोगों के से कोई भी लेना देना नहीं तभी तो पूरे गांव की सड़कें के बीचो बीच गड्ढे कर कर छोड़ दिया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget