सुने घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुने घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर

अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित रामनगर थाना अंतर्गत इन दिनों चोरी की आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है जिसमें वही 04 फरवरी 2023 को फरियादी इतवारू यादव पिता रामफल यादव निवासी न्यू डोला नें रिपोर्ट किया कि दिनांक 03 फरवरी 2023 को सुबह 11.00 बजे यह अपने घर में ताला लगाकर काम करने चला गया था शाम करीबन 4 बजे काम करके वापस घर आया तो देखा कि घर के पीछे तरफ का दरवाजा खुला हुआ था तथा घर में रखा पीतल का दोरी 01 नग, पीतल का परांत 01 नग, गिलट लोटा 03 नग, पीतल बटकी 01 नग, फूल की थाली 03 नग तथा नगदी 5000 रूपये कुल कीमती 20,000 रूपये का नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर उपरोक्त बर्तन एवं नगदी पैसा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्र० 31/ 23 धारा 454,380 ता. हि. का कायम किया गया। रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 05 फरवरी 2023 को आरोपी शिवा उर्फ शिवम मानिकपुरी पिता शंकर मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी छतहा मोहल्ला बिजुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तथा आरोपी शिवा उर्फ शिवम के द्वारा चोरी किया गया कुछ बर्तन को सुनील कुमार सोनी पिता फूलचन्द्र सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी झिरिया टोला को बेचना बताया तथा कुछ बर्तन को अपने घर में रखना बताया जो दोनों आरोपियो के कब्जे से पीतल का दौरी 01 नग, पीतल का परांत 01 नग, गिलट लोटा 03 नग, पीतल बटकी 01 नग, फूल की थाली 03 नग तथा नगदी 1 हजार रूपये कुल कीमती 16,000 रूपये का जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के नेतृत्व में उपनिरी0 विपुल शुक्ला, सउनि० विनोद नाहर, प्रआर0 संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 श्रीश्याम शुक्ला, प्रआर0 सनत द्विवेदी, आर0 अंशू कुमार, आर0 राहुल प्रजापति, चालक आर0 रिन्कू गोले द्वारा की गई ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget