कोहरा व कड़ाके की ठंड के कारण स्कूूलों और परीक्षाओं के समय में बदलाव का हुआ आदेश
अनूपपुर
अनूपपुर जिले में 2-3 जनवरी की रात सबसे ठंडी रही। अनूपपुर में पारा लगातार लुढ़क रहा हैं 8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे शहर पूरा दिन बना रहा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए 3 जनवरी को कलेक्टर सोनिया मीना ने स्कूलों के समय बदलने का आदेश जारी कर दिया। कलेक्टर के आदेश के अनुसार सभी सरकारी, निजी स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। कड़ाके की सर्दी के कारण परीक्षाओं का समय भी बदला गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का समय बदल भी बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, जिसका समय बढ़ाकर 09 बजे कर दिया गया है। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में सुबह 11:15 बजे होने वाले एग्जाम का समय बढ़ाकर अपराह्न 01 बजे कर दिया गया है।

