विधायक के घर पर पहुँची पुलिस मामले कि जांच पड़ताल, पूछताछ

विधायक के घर पर पहुँची पुलिस मामले कि जांच पड़ताल, पूछताछ


अनूपपुर

जिले के कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ का हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद गृहमंत्री ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फरियादी भुवनेश्वर शुक्ला के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आज दो अलग-अलग टीमों ने कोतमा पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक, एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल एवं दर्जनों पुलिस बल के साथ शहडोल से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा विधायक के बंदूक से निकली हुई गोली के कारतूस की तलाशी की गई लेकिन पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ हैं। अभी तक पुलिस ने यह भी जानकारी नहीं दी थी रिवाल्वर  जब्त की गई है या नहीं। वहीं पुलिस ने टेंट के कुछ सामान एवं चांदनी की जांच की। विधायक भोपाल में हैं। रिवाल्वर भी उनके पास में जिसकी वजह से रिवाल्वर की जानकारी नहीं मिल पाई है । कुछ गवाहों से भी पूछताछ किया गया  हैं। 

*घर पर ही हो रहा था कार्यक्रम*

 वीडियो 1 जनवरी का था। विधायक ने अपने जन्मदिन पर घर पर कार्यक्रम रखा था। इसमें आम लोग और कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। फिल्मी गानों पर डांस हो रहा था। जैसे ही 'मैं हूं डॉन' गाना बजा, विधायक सुनील नाचते हुए मंच पर पहुंचे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हर्ष फायर कर दिया। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

*पिछले साल ही मिला रिवॉल्वर का लाइसेंस*

विधायक सराफ जिस रिवॉल्वर से फायर करते दिखाई दे रहे हैं वह लाइसेंसी है। उन्हें एक साल पहले ही रिवॉल्वर का लाइसेंस मिला है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता दिलीप जायसवाल और अन्य नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जब विधायक ने फायर किया, उस समय मंच पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी और कोतमा नगर पालिका उपाध्यक्ष के पति बद्री ताम्रकार भी मौजूद थे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget