यह कैसी राजनीति? पति दे रहा है जनता को धमकी व गाली, पत्नी कर रही है जनता का आभार व्यक्त
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी में 20 जनवरी को 15 वार्डो में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया चुनाव में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला व भाजपा से वार्ड़ नं. 09 के पार्षद पद की प्रत्याशी जैतहरी के सम्मानीय मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जब कि अध्यक्ष नवरत्नी के पति विजय शुक्ला का चुनाव से 2 दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वो जैतहरी की जनता को धमकी और गाली देते हुए दिख रहे थे। एक तरफ अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला 5 वर्ष में किये गए विकास की गाथा गाते हुए नही थक रही है और मतदान के बाद आम जनता का आभार व्यक्त कर रही है वही उनके पति जनता को गाली और धमकी दे रहे हैं। पति पत्नी दोनों अलग-अलग राग अलाप रहे हैं यह बात किसी को हजम नही हो पा रही है जैतहरी की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। 5 वर्ष में कितना विकास हुआ है यह किसी से छुपा नही है जनता सब कुछ जानती है। वीडियो में विजय शुक्ला बोल रहे हैं कि सिस्टम में रहो नही तो सभी को बेसिस्टम कर दूंगा, गंदी गंदी गाली देकर बोल रहे हैं कि सब तुड़वा दूंगा सब खुलवा दूंगा लोगो के ठेला ठेलिया कुछ नही रह जायेगा। अपना वोट अपने पास रख ले, एक ही घर मे जनता के प्रति दो तरह की राय समझ से परे है। वही भाजपा के दूसरे प्रत्याशी आनंद अग्रवाल वार्ड़ में नोट बाटते हुए नजर आए जिसका भी एक वीडियो वायरल हुआ था।
